healthplanet.net

Posted on

क्या आपने कभी किसी ऐसी महिला के बारे में सुना है जो गर्भवती थी और उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था, क्योंकि उसके पीरियड्स रेगुलर थे और उसे गर्भवती होने का कोई ध्यान देने योग्य संकेत नहीं मिला. खैर, इसे ही गुप्त गर्भावस्था कहा जाता है.
किसी भी महिला के लिए दुनिया में सबसे सुखद अनुभव मां बनना होता है. यह वह पल होता है,जब एक गर्भवती महिला नन्हीं सी जान को दुनिया में लाने की तैयारी कर रही होती है. इसी प्रकार यह एक युवक के लिए बेहद ही खास पल होता है,क्योंकि वह पिता बनने वाला होता है. इस दौरान सबसे पहले महिला का मासिक धर्म बंद हो जाता है, जिससे उसे पता चलता है कि वह गर्भवती हैं और इसके साथ ही वह उन खास दिनों की तैयारी में लग जाती है. भारतीय लोगों के लिए यह एक सामान्य बात है, लेकिन इसके विपरीत Surprise Pregnancy है. इसीलिए हम पोस्ट के जरिए आपके लिए एक नई जानकारी लेकर आए हैं, जिसमें हम विस्तार पूवर्क जानेंगे कि सरप्राइज प्रेगनेंसी क्या होती हैं | Surprise

यदि सामान्य तौर पर पीरियड्स आ रहे हैं और महिला गर्भवती हो जाती है, तो इसे चिकित्सीय भाषा में सरप्राइज प्रेगनेंसी कहा जाता है. ऐसी स्थिति में महिला को पता नहीं चलता कि वह मां बनने वाली है. और वह प्रेग्नेंट हो चुकी है. प्रसूती रोग चिकित्सकों का कहना है कि हर सात हजार महिलाओं में एक महिला को पीरियड्स के दौरान सरप्राइज प्रेगनेंसी होती है. हैं ना यह बेहद ही चौकानें वाली बात, आप क्या सोचते हैं. हमें कंमेट कर बताएं.

प्रेग्नेंसी के दौरान इस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम होने पर ब्लीडिंग (रक्तस्राव) होती है. इस ब्लीडिंग के कारण महिलाओं को लगता है कि उनके पीरियड्स चल रहे हैं. यही कारण है कि वह समझ ही नहीं पाता है कि, वह प्रेग्नेंट हो चुकी है. डॉक्टरों का कहना है कि अधिक मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियां लेने से सरप्राइज प्रेगनेंसी की समस्या होती है.

कई महिलाओं के यूट्रस उभयलिंगी यानी दिल के आकार का होता है. सरल शब्दों में कहें तो उनके गर्भाशय में दो भाग होते हैं, जो सेप्टम से विभाजित होते हैं. यानी कुछ महिलाओं के गर्भ में दो हिस्से होते हैं. इनके गर्भ के एक हिस्से में गर्भधारण होता है, जबकि दूसरे हिस्से से मासिक धर्म संभव है. यही कारण है कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स जारी रहने की वजह से पता ही नहीं चलता कि वे प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में Surprise Pregnancy आ जाती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info