Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सूखी खांसी के लिए अदरक वाली चाय
अदरक सूखी खांसी के इलाज के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो गले की जलन और श्वसन मार्ग को शांत करने में मदद करता है, जिससे खांसी से राहत मिलती है। अदरक वाली चाय बनाने के लिए एक पैन में आवश्यक मात्रा में पानी डालें, इसमें उबाल आने दें। अब इसमें ताजा कुचला हुआ अदरक डालें और मिश्रण को कुछ मिनट अच्छी तरह से उबालें। अब इसमें अपनी पसंद की चायपत्ती एड करें। चाय को छानने के बाद इसमें शहद मिला लें। और गरमा गरम चाय पिएं। सूखी खांसी में यह बहुत फायदेमंद है।
सूखी खांसी का रामबाण इलाह है लहसुन
लहसुन सूखी खांसी के इलाज के लिए एक और बढ़िया नैचुरल जड़ी बूटी है। लहसुन की एक कली को दूध के साथ उबालें और फिर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस ड्रिंक को गर्मा गरम पियें। यह सूखी खांसी में तुरंत आराम देती है और गले को ठीक करती है।
शहद और नींबू पानी
सूखी खांसी और गले की जलन के इलाज के लिए शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। कच्चे शहद के साथ चाय या गर्म नींबू पानी का सेवन गले की खराश को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है।
मुलेठी सूखी खांसी में फायदेमंद
मुलेठी पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक है जो खांसी, दमा और गले में खराश के इलाज में बहुत कारगर है। मुलेठी की कुछ खड़ी छड़ियों को पानी में उबालें। इसे काढ़े के जैसे तैयार करें और गर्म ही धीरे-धीरे पिएं। इससे गले में खराश या सूखी खांसी को ठीक करने में मदद मिलती है।
थाइम चाय से मिलता है आराम
NIH पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सूखी खांसी के इलाज के लिए एक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटी थाइम है। यह यूरोप में ड्राई और स्पस्मोडिक कफ के साथ-साथ काली खांसी के इलाज के लिए सबसे अधिक उपयोग में लाई जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है।
| --------------------------- | --------------------------- |