Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन फलों में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डाइट में जरूर करें शामिल
Protein Rich Fruits in Hindi: फलों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही प्रोटीन भी पाया जाता है। जानें, प्रोटीन वाले फल कौन कौन से हैं?
Fruits with Most Protein in Hindi: हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा फल खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, फलों में अधिक मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए सभी लोगों को फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि फलों में कई विटामिन्स होते हैं, लेकिन प्रोटीन नहीं पाया जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि फलों में भी प्रोटीन पाया जाता है। फलों में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन से फलों में प्रोटीन होता है? या फिर प्रोटीन वाले फल कौन कौन से हैं? (Protein Rich Fruits in Hindi)
हाई प्रोटीन वाले फल- Protein Rich Fruits in Hindi
अमरूद
अमरूद में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अमरूद में प्रोटीन भी होता है। आपको बता दें कि एक कप अमरूद में 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है। अमरूद में विटामिन सी भी पाया जाता है। आपको अमरूद हमेशा बिना छीले हुए ही खाना चाहिए।
कीवी
कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा कीवी में अन्य फलों की तुलना में प्रोटीन भी होता है। एक एवोकाडो में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन लेने के लिए आपको रोजाना एक कीवी जरूर खाना चाहिए।
खुबानी
खुबानी में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आपको बता दें कि खुबानी में प्रोटीन भी होता है। एक कप खुबानी में करीब 2.3 ग्राम प्रोटीन भी पाया जाता है। आप खुबानी को सीधे तौर पर खा सकते हैं। या फिर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
बैरीज
बैरीज स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। बैरीज में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा बैरीज प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होते हैं। ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। एक कप बैरीज में 1.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप बैरीज को नाश्ते में ले सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। एवोकाडो में फाइबर, हेल्दी फैट और पोटेशियम भी होता है। इसके अलावा एवोकाडो में प्रोटीन भी होता है। एक एवोकाडो में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है। आप एवोकाडो को स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। या फिर सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।
केले
केला एक सुपरफूड है। आपको अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। केले में पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा केले में प्रोटीन भी पाया जाता है। एक केले में लगभग 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए।
चकोतरा
चकोतरा एक सिट्रिक फल है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि चकोतरा में लगभग 1.6 ग्राम प्रोटीन होता है। आपको सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए चकोतरा को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा संतरे में भी विटामिन सी के साथ ही प्रोटीन भी होता है। आपको बता दें कि एक कप संतरे में आधा ग्राम प्रोटीन होता है।
Protein Rich Fruits in Hindi: अमरूद, संतरे, चकोतरा, कीवी और एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इन फलों में प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सर्दियों में फिट, हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इन फलों को डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |