Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें हाई कैलोरी
वजन बढ़ाने के लिए आपको हाई कैलोरी डाइट खाने की जरूरत है। इसके लिए आहार में बिना चोकर का आटा, रोटी, चावल, आलू, शकरकंद, फुल क्रीम दूध शामिल करना चाहिए। दही, पनीर, सूजी, गुड़, चॉकलेट खाएं। इसके अलावा फलों में केला, आम, चीकू, लीची, खजूर का सेवन करना चाहिए। आप शहद को घर के बने घी, ब्रेड, मक्खन, दूध या चॉकलेट के साथ पी सकते हैं। इनसे शरीर को हाई कैलोरी मिलेगी।
घर पर बनें फास्ट फूड का करें सेवन
घर के बने लड्डू, मिल्कशेक, उबले चने, पनीर सैंडविच, साबूदाने का हलवा दो बार भोजन के बीच खाना चाहिए। इसके अलावा आप कॉर्न सलाद, खजूर, गुड़- चना, बादाम-करंट भी खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और वजन भी बढ़ेगा।
प्रोटीन से भरपूर आहार लें
वजन कम होने से मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं, ऐसे में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दालें, राजमा, चना, लोबिया, मछली, मांस, दही और अंडे खाने चाहिए।
फल और सब्जियां का भरपूर सेवन करें
फलों में केला, आम, चना, लीची, अंगूर, कस्टर्ड सेब, खजूर खा सकते हैं। तो सब्जियों में आप जमीन में उगने वाली चीजें जैसे आलू, शकरकंद और गाजर खा सकते हैं।
ड्राईफ्रूट का सेवन फायदेमंद
प्रतिदिन 300 से 400 अतिरिक्त कैलोरी खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। किशमिश को रात भर भिगो कर रख दें और सुबह उसे खा लें। दो से तीन महीने में फर्क दिखने लगेगा। साथ ही किशमिश फैट को हेल्दी कैलोरी में बदलने का काम करती है। दुबलेपन को दूर करने के लिए अखरोट खाना भी एक अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है। यह बहुत फायदेमंद होता है।
व्यायाम के साथ प्रोटीन युक्त आहार को करें शामिल
व्यायाम करना बहुत जरूरी है। आप किसी फिटनेस ट्रेनर की मदद से एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे शरीर मजबूत होगा और बॉडी टोनिंग होगी। वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन युक्त आहार लें। यह मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है। आप पनीर, उबला अंडा या उबला हुआ चिकन खा सकते हैं।
जंक फूड से रहें दूर
जंक फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए। इससे गलत तरीके से वजन बढ़ने लगता है जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें।
| --------------------------- | --------------------------- |