healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी किट गर्भावस्था की जांच करने के लिए बनाई गयी एक ऐसी किट है जिसकी मदद से बिना डॉक्टर के यहां गये आप घर बैठे ही गर्भावस्था का पता लगा सकती हैं। इसमें एक स्टिक होती है जिसमें मूत्र की कुछ बूंदें डालकर गर्भावस्था का पता लगाया जाता है। आज कल बाज़ार में कई अलग अलग तरह के प्रेगनेंसी किट मिलने लगे हैं जिनके इस्तेमाल का तरीका अलग अलग होता है। कुछ में मूत्र को पहले कप में इकठ्ठा करके ड्राप से स्टिक पर बूंदें डालनी होती हैं वहीं कुछ स्टिक को मूत्र की धार के बीच में रखना होता है। इसके बाद स्टिक के साइड में लगे इंडिकेटर के रंग से आपको पता चलता है कि आपका रिजल्ट पॉजिटिव है या नेगेटिव।
रिजल्‍ट बताने के लिए टेस्‍ट किट में एचसीजी स्ट्रिप इस्‍तेमाल की जाती है जो कि सिर्फ एक बार ही यूज की जा सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info