Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है की हम एक बेहतर डाइट लें, तभी हम अपने आपको फिट रख सकते हैं साथ ही कई बीमारियों के खतरे से दूर रह सकते हैं। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, यही वजह है कि हमे हमेशा पौष्टिक आहार का ही सेवन करना चाहिए। अच्छी डाइट की मदद से ही हमारा शरीर कोई भी काम करने को तैयार रहता है। अक्सर ज्यादातर लोग होते हैं जो अपनी डाइट पर कंट्रोल नहीं कर पाते और जिसकी वजह से उन्हें तमाम बीमारियों की चपेट में आना पड़ता है। लेकिन जो लोग अपनी डाइट को बेहतर बनाने के साथ उसपर कंट्रोल रखते हैं, वो लोग ज्यादा लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसे कौन से सदाबहार पौष्टिक आहार है जिसका सेवन कर आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं।
पौष्टिक आहार
दूध
दूध एक ऐसा विकल्प है जिसको आप बचपन में भी पीते हैं और बड़े होने के बाद भी। ये आपको फिट रखने में बहुत अहम किरदार अदा करता है। दूध एक तरह से संपूर्ण आहार है जिसमें मिनरल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की काफी मात्रा होती है। आप रोजाना नियमित रूप से अगर दूध पीते हैं तो इससे आप फिट भी रह सकेंगे साथ ही इससे आपको पेट संबंधित समस्याएं भी नहीं होंगी।
फल
अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए फल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आपको नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। जरूरी नहीं कि आप एक ही फल पर निर्भर रहें, आप बदलते मौसम के साथ मौसमी फल का सेवन जरूर करें। आपको हर प्रकार के फल खाने चाहिए, सभी फलों में अपने-अपने गुण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। फलों में केला एक ऐसा फल माना जाता है जिसे आप रोजाना नियमित रूप से खा सकते हैं। आप चाहें तो केले को दूध के साथ भी खा सकते हैं। ये आपको हेल्दी रखने के लिए काफी अच्छा होता है।
सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां (green vegetables) हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत अहम होती है, नियमित रूप से सब्जियों का सेवन करने से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। लभी हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। आपको बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियां बढ़ते वजन को कम करती है, हड्डी को मजबूती देती है, स्किन में ग्लो लाती है, कैंनसर आदि से लड़ने में सहायक होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |