healthplanet.net

Posted on

संक्रामक रोग से बचने के उपाय -

अपने हाथ को धोएं
अपने हाथ की सफाई खाना खाने से पहले, और शौचालय का उपयोग करने के पहले और बाद में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। और अपने हाथों से अपनी आंखें, नाक या मुंह को छूने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे रोगाणु आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।

साफ सफाई का ध्यान
संक्रामक रोगों से बचना है तो नियमित रूप से बाल कटवाएं और धोएं, शेविंग कराएं, और बढ़े हुए नाखूनों को काटें। इनमें रोगाणु छिपे होते हैं और कई तरह के संक्रामक रोग फैल सकते हैं।

टीकाकरण
टीकाकरण बहुत सी बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम कर सकता है। इसलिए अभिभावक होने के नाते बच्चे के टीकाकरण का विशेष रूप से ध्यान दीजिए। जिनको ठीक समय पर लगवा लेने से कुछ बीमारियों की संभावना खत्म हो जाती हैं

बीमार होने पर घर पर ही रहें
यदि आपको उल्टी हो रही है, दस्त बना हुआ है या बुखार है, तो घर से बाहर न निकलें। यदि आपका बच्चा भी इन बीमारियों से ग्रसित है, तो उसे स्कूल में न भेजें।

फूड लेते समय सावधानी
बाहर कोई भी फूड खाने से पहले अच्छी तरह साफ सफाई का ध्यान दीजिए। घर पर सब्जी को पकाने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें औरबासी खाना कभी न खाएं।

शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा
शारीरिक संबंध बनाते समय हमेशा सुरक्षा बरतें और कंडोम का उपयोग करें।

बर्तनों को साझा न करें
अपना खुद का टूथब्रश, कंघी और रेजर का उपयोग करें। पानी पीने के ग्लास और भोजन के बर्तनों को साझा न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info