Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर आपके मल (Stool) का रंग सामान्य से अलग है, तो इसे हल्के में न लें. सामान्य तौर पर मल का रंग पीला, हल्का भूरा या गाढ़ा भूरा हो सकता है. यही रंग अगर लगातार काला (Black Stool) नजर आए तो समझिए कि ये किसी समस्या की तरफ इशारा है. वैसे अक्सर कुछ खाने का असर मल के रंग पर भी पड़ता है. मसलन ज्यादा पालक खाने के बाद अगले दिन मल का रंग बदला दिखाई देगा. लेकिन, रोज-रोज मल का रंग काला या बहुत गाढ़ा दिखाई दे रहा है तो इसे आम बात न समझें. मल का रंग बदलने के साथ पेट में हल्का दर्द (Stomach Ache) भी है तो आप इन घरेलू उपायों को एक दो दिन अपना कर देख सकते हैं.
मल काला आने के घरेलू उपाय | Home Remedies for Black Stool
खूब पानी पिएं
हो सकता है काले मल की वजह डाइजेशन (Digestion)में हो रही कोई समस्या हो जिसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना. इसके लिए पानी को अच्छे से उबाल लें. पानी के ठंडा होने के बाद इसे एक निश्चित अंतराल के बाद पीते रहें. कुछ दिन ये तरीका आजमाएं. इस बीच मल के रंग पर भी ध्यान दें.
आहार में बढ़ाएं फाइबर
जितना ज्यादा हो सके फाइबर (Fiber) युक्त डाइट लें. इसमें आप अनाज, फलियां, दालें और फल शामिल कर सकते हैं. तेल भरी मसालेदार डाइट की जगह इन्हें अपनी थाली का हिस्सा बनाएं.
अनार का छिलका
अनार का छिलका सुखाकर रखें. पानी उबलने रखें. इसमें अनार का छिलका, सोंठ और रक्त चंदन का पाउडर, या छाल उपलब्ध हो सके तो, सबको एक साथ उबालें. इस काढ़े को नियमित रूप से पिएं. इसमें अगर गाय के दूध से बना घी मिलाएंगे तो असर और भी ज्यादा बेहतर होगा.
दही और मक्खन
अपनी डाइट (Diet) में दही और मक्खन की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें. खासतौर से दही को कम से कम लंच में जरूर लें. इसका असर मल पर भी पड़ेगा.
भोजन की मात्रा सीमित करें
आपकी डाइट अगर ज्यादा या अनियमित है तो अब उसे नियमित और संतुलित करने का वक्त आ चुका है. मल का रंग बदलने का मतलब है कि पेट ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं कर पा रहा है. इसलिए खाने में हल्का भोजन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाएं. एक साथ ज्यादा खाना न खाएं. आपकी इटिंग हैबिट (Eating habits) का असर भी मल पर पड़ता है.
| --------------------------- | --------------------------- |