Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जिम के बिना घर पर कैसे बढ़ाएं शरीर की ताकत, जानें यहां
अगर आप सोचते हैं कि शारीरिक ताकत व मजबूती बढ़ाने के लिए जिम जाना जरूरी है। तो आपका यह सोचना गलत है।
जिम जाने के लिए समय निकालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। वहीं, कोरोना के कारण जिम जाकर एक्सरसाइज करने में भी डर लगता है। क्योंकि वहां कई जाने-अनजाने लोग आते हैं, जिनके स्वास्थ्य के बारे में आपको जानकारी नहीं होती है। लेकिन शरीर की ताकत व मजबूती बढ़ाने के लिए जिम जाना ही एकमात्र रास्ता नहीं है। बल्कि आप घर में भी शरीर की ताकत में बढ़ोतरी ला सकते हैं। शरीर की ताकत के साथ आपका स्टैमिना भी बढ़ता है। आइए जानते हैं कि जिम जाए बिना घर पर ही शारीरिक ताकत कैसे बढ़ाएं।
घर पर ही कैसे बढ़ाएं शारीरिक ताकत
नीचे बताए गए तरीकों से आप बिना जिम के ही घर पर शरीर की मजबूती बढ़ा सकते हैं। जैसे-
1. बॉडी स्ट्रेंथ के लिए आपको सिर्फ जिम में मौजूद एक्सरसाइज की ही जरूरत नहीं होती है। पेट और जांघों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सिट-अप्स एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है। सिट-अप्स करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर कमर के बल सीधा लेटना होगा। अब घुटनों को मोड़कर ऊपर की तरफ उठा लें। इसके बाद दोनों हाथों से अपने कान पकड़ लें। अब कमर और गर्दन को सीधा रखते हुए पेट को घुटनों तक लाने की कोशिश करें।
2. इसके अलावा, छाती, कंधे और हाथों की ताकत बढ़ाने के लिए आप घर पर ही पुश-अप्स कर सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए आपको दोनों हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे रखना होता है और पैरों को पीछे की तरफ फैला लें। इसके बाद छाती को जमीन तक लाने की कोशिश करें। इस दौरान अपनी कमर और गर्दन को सीधा रखने की कोशिश करें।
3. वर्कआउट के अलावा योगा भी शरीर को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभकारी है। आप विभिन्न योगासनों की मदद से शरीर के हर हिस्से को ताकतवर बना सकते हैं। इसके अलावा योगा के अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, जिससे उसके चोटिल होने का खतरा कम हो जाता है।
4. दौड़ने से आपका स्टैमिना बढ़ता है और शरीर के नीचे का भाग काफी मजबूत बनता है। संपूर्ण शरीर के लिए रनिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। आप इसे घर के बाहर कर सकते हैं या घर में ही ऑन द स्पॉट रनिंग कर सकते हैं। ऑन द स्पॉट रनिंग में आपको एक ही जगह खड़े होकर दौड़ना होता है।
5. इसके अलावा अगर आपके पास स्विमिंग करने की सुविधा है, तो आप स्विमिंग करके भी शरीर को मजबूत बना सकते हैं। इससे आपके फेफड़े और छाती काफी ताकतवर हो जाते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |