healthplanet.net

Posted on

शुगर में कौन सी चाय पीनी चाहिए? जानें एक्‍सपर्ट से
देश के लगभग हर घर में द‍िन की शुरुआत चाय के साथ होती है। चाय हमारी ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा है। ऑफ‍िस में सुस्‍ती भगानी हो या सुबह ऊर्जा की जरूरत हो, चाय की एक प्‍याली पूरे शरीर में ताजगी ला देती है। ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज होती है उन्‍हें डॉक्‍टर चाय का सेवन न करने की सलाह देते हैं। चाय में दूध और चीनी का कॉम्‍ब‍िनेशन, शुगर के मरीजों के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। ऐसे में डायब‍िटीज के मरीज, हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इनका स्‍वाद और अन‍ग‍िनत फायदे जानने के बाद आप भी इन्‍हें अपने रूटीन में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आगे लेख में हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चाय के बारे में ज‍िनका सेवन डायब‍िटीज में फायदेमंद माना जाता है।
1. दालचीनी की चाय- Cinnamon Tea

डायब‍िटीज के मरीज, दालचीनी वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी वाली चाय पीने में स्‍वाद‍िष्‍ट, तो होती ही है साथ ही इसका सेवन करने से डायब‍िटीज को न‍ियंत्र‍ित करने में भी मदद म‍िलती है। दालचीनी चाय में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दालचीनी वाली चाय का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्‍तर कंट्रोल होता है। ट्राइग्लिसराइड्स, खून में मौजूद एक प्रकार का वसा होता है। इसे कंट्रोल करने से शुगर लेवल कंट्रोल होता है। दालचीनी वाली चाय का सेवन करने से हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा भी कम होता है।
2. कैमोमाइल चाय- Chamomile Tea

कैमोमाइल चाय को कैमोमाइल नाम के फूल के एक प्रकार से बनाया जाता है। इसका सेवन करने से इंसुल‍िन का स्‍तर न‍ियंत्र‍ित करने में मदद म‍िलती है। कैमोमाइल चाय में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। डायब‍िटीज कंट्रोल करने के अलावा कैमोमाइल चाय का सेवन करने से अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होती है। मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत होता है। गट हेल्‍थ और वेट लॉस के ल‍िए भी इस चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
3. ब्‍लैक टी- Black Tea

ब्‍लैक टी का सेवन करने से इंसुल‍िन का स्‍तर कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। ब्‍लैक टी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने के ल‍िए ये एक फायदेमंद व‍िकल्‍प है। ब्‍लैक टी में डायब‍िटीज कंट्रोल करने वाले दो तत्‍व Thearubigins और Theflavins पाए जाते हैं। इस बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि आप चाय में चीनी न म‍िलाएं।
4. गुड़हल की चाय- Hibiscus Tea

Hibiscus Tea

गुड़हल की चाय में पॉलीफेनॉल पाया जाता है। इससे सूजन और दर्द कम होता है। डायब‍िटीज का स्‍तर कंट्रोल करने के ल‍िए गुड़हल वाली चाय का सेवन द‍िन में एक बार कर सकते हैं। लो बीपी की समस्‍या दूर करने के ल‍िए गुड़हल की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
5. ग्रीन टी- Green Tea

ग्रीन टी पीने से इंसुल‍िन का स्‍तर कंट्रोल रहता है। अर्थराइट‍िस में दर्द कम करने के ल‍िए भी ग्रीन टी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। डायब‍िटीज में होने वाली सूजन से राहत पाने के ल‍िए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। शरीर में सेल्‍स के डैमेज को ठीक करने के ल‍िए भी ग्रीन टी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी का सेवन करने से वजन भी कम क‍िया जा सकता है। द‍िन में 2 से 3 बार ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से अच्‍छी नींद भी आती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info