Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जवाब - हां.
क्या डायबिटीज में नींबू खाना चाहिए? जानें इसे खाने के 5 फायदे
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अपने खाने-पीने से जुड़ी कई आदतों को कंट्रोल करना पड़ता है। उन्हें किसी भी चीज को खाने-पीने से पहले सोचना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसा ही एक सवाल है डायबिटीज में नींबू खाना चाहिए ? इसी बारे में लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन अश्वनी कुमार कहती हैं कि डायबिटीज में नींबू (lemon for diabetes in hindi) खाना फायदेमंद है। लेकिन ये डायबिटीज के टाइप, मरीज के डाइट प्लॉन और एक्सरसाइज पर निर्भर करता है। नींबू में विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व अलग-अलग तरीके डायबिटीज के मरीजों के लिए काम करते हैं। साथ ही कई अन्य प्रकार से भी डायबिटीज में नींबू का सेवन फायदेमंद है। आइए, जानते हैं विस्तार से।
डायबिटीज में नींबू के फायदे
1. फाइबर से भरपूर है नींबू
नींबू में 2.4 ग्राम फाइबर होता है, जो लगभग 9.6% DV है। मधुमेह रोगियों के लिए, हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से बचने के लिए फाइबर का सेवन बढ़ाना जरूरी होता है। नींबू का हाई फाइबर ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करता है और इंसुलिन पर निर्भरता को कम करने में मदद करता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकता है और वजन घटाने में तेजी से मदद कर सकता है। इस तरह के डायबिटीज में मेटाबोलिज्म को ठीक करके डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।
2. नींबू ब्लड शुगर कम करता है
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें, तो नींबू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। दरअसल, इसका विटामिन सी शुगर के अवशोषण में मदद करते हैं। इसके कुछ साइट्रस फ्लेवोनोइड्स स्टार्च के पाचन को रोकते हैं। यह आंतों में शुगर के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इससे शुगर सीधे आपके ब्लड में सर्कुलेट नहीं होता जिससे शुगर नहीं बढ़ता है। इसके अलावा नींबू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड भी है जो कि शुगर स्पाइक को रोकते हैं। इसलिए भी शुगर के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं।
3. डाइजेशन को सही करता है
डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं नजर आती हैं। जैसे कि कभी कब्ज, अपच तो कभी ज्यादा पेट खराब होना। इसके अलावा अगर डायबिटीज सही से मैनेज नहीं हो पाता है तो ये पाचन तंत्र से जुड़े बाकी अंगों को प्रभावित करने लगता है। इससे एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोपेरेसिस हो सकता है जिसके कारण भोजन धीरे-धीरे पचता है और पेट सामान्य से धीमी गति से खाली होता है। ऐसे में पेट को जल्दी खाली करने में नींबू का जूस या नींबू पानी अधिक प्राकृतिक तरीके से मदद कर सकता है। साथ ही आप रोज सुबह उठते ही नींबू पानी पी कर अपना मेटोबोलिज्म सही कर सकते हैं। यह आपके सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को शुद्ध करने और मांसपेशियों के संकुचन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है और आपके पाचन को तेज करता है। साथ ही आपको बढ़ते वजन की समस्या है, तो नींबू के रस के साथ गर्म पानी भी आपके चयापचय को तेज कर सकता है, जिससे आपके शरीर को दिन में अधिक कैलोरी जलाने में मदद मिलती है।
4. दिल की सेहत के लिए जरूरी
नींबू में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है और स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम से भी बचाने में मदद करता है। डायबिटीज में ये स्थितियां चीजों को और खराब कर सकती है। नींबू कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है। यह कैल्शियम बिल्डअप के कारण धमनियों के ब्लॉकेज को कम करता है। साथ ही ये हाई सोडियम डाइट के प्रभावों को भी संतुलित करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।
5. डिहाइड्रेशन को कम करता है
डायबिटीज के रोगियों में अक्सर डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि सामान्य से अधिक ब्लड आपके शरीर के तरल पदार्थ को समाप्त कर देता है। नींबू घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आसानी से नहीं टूटता और खून में शुगर की धीमी गति को सुनिश्चित करता है। साथ ही घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
तो, इन तमाम फायदों के लिए डायबिटीज के मरीजों को नींबू का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे वे डायबिटीज में होने वाली कई बीमारियों के खतरे से बच जाते हैं। तो, अगर आपको डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खाने में नींबू को जरूर शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |