healthplanet.net

Posted on

डायबिटीज मरीजों को अक्सर क्यों होती है सिर दर्द की समस्या? जानें कारण और सिर दर्द दूर करने के 5 उपाय

डायब‍िटीज में स‍िर दर्द की समस्‍या हो सकती है, सभी मरीजों को स‍िर दर्द हो ये जरूरी नहीं है पर आपको स‍िर में दर्द महसूस होता है तो कारण और उपाय जान लें
डायब‍िटीज के कारण होने वाले स‍िर के दर्द के क्‍या लक्षण हो सकते हैं? अगर डायब‍िटीज के कारण स‍िर में दर्द उठ रहा है तो स‍िर दर्द के अलावा आपको स्‍ट्रेस, इंफेक्‍शन, फीवर, उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या हो सकती है। डायब‍िटीज घटने या बढ़ने के कारण स‍िर में दर्द की समस्‍या होती है पर स‍िर का दर्द होने पर समस्‍या को गंभीरता से लें और स‍िर के दर्द के इलाज के साथ ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के तरीकों पर भी व‍िचार करें। इस लेख में हम डायब‍िटीज के दौरान स‍िर के दर्द का कारण जानेंगे और स‍िर का दर्द ठीक करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

डायब‍िटीज में स‍िर का दर्द क्‍यों होता है? (Why diabetes patients suffer from headache)
ब्‍लड शुगर लेवल घटने या बढ़ने से स‍िर में दर्द होता है क्‍योंक‍ि ब्‍लड शुगर लेवल घटने या बढ़ने से ब्रेन के हार्मोन्‍स में बदलाव आता है और स‍िर में दर्द उठता है। डाइट फॉलो न करने से, फैट्स की मात्रा ज्‍यादा लेने से या स्‍ट्रेस ज्‍यादा लेने से डायब‍िटीज में स‍िर दर्द की समस्‍या उठ सकती है। अगर आप स‍िर के दर्द को डायब‍िटीज के दौरान महसूस कर पा रहे हैं तो मतलब आपकी शुगर कंट्रोल में नहीं है और शुगर कंट्रोल में न रहने से क‍िडनी फेल‍ियर या हार्ट ड‍िसीज का खतरा बढ़ सकता है इसल‍िए स‍िर के दर्द को एक वार्न‍िंग साइन के तौर पर लें।
डायब‍िटीज का घटना या बढ़ना, दोनों ही स्‍थ‍ित‍ियों में होता है दर्द

डायब‍िटीज का बढ़ना (हाइपरग्लाइसेमिया) और शुगर लेवल कम होना (हाइपोग्लाइसेमिया) दोनों ही स्‍थ‍ित‍ियां स‍िर दर्द का कारण बन सकती हैं इसल‍िए अगर आप डायब‍िटीज में ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के तरीके अपना लें तो स‍िर के दर्द से बच सकते हैं। डायब‍िटीज में स‍िर का दर्द धीमे से तेज हो सकता है, तेज स‍िर दर्द से व्‍यक्‍त‍ि रोजमर्रा के काम करने में द‍िक्‍कत महसूस करता है। कुछ लोगों को डायब‍िटीज में स‍िर का दर्द नहीं महसूस होता तो कुछ को हफ्ते में कई द‍िन स‍िर का दर्द परेशान करता है।


डायब‍िटीज में स‍िर दर्द दूर करने के ल‍िए इन उपायों को आजमाएं (Treatment for headache during diabetes)

जरूरी नहीं है क‍ि डायब‍िटीज से पीड़‍ित हर व्‍यक्‍त‍ि को स‍िर दर्द की श‍िकायत हो क्‍योंक‍ि स‍िर के दर्द के कई कारण हो सकते हैं लेक‍िन अगर आपके स‍िर में तेज दर्द उठ रहा है तो आप इन आसान तरीकों से स‍िर का दर्द दूर कर सकते हैं-
1. सिर का दर्द दूर करने के ल‍िए इस्‍तेमाल करें बादाम का तेल (Almond oil cures headache)
स‍िर का दर्द दूर करना चाहते हैं तो बादाम तेल के फायदे न भूलें। बादाम के तेल को लगाने से स‍िर का दर्द दूर होता है। आपको बादाम के तेल को गरम करना है और उसमें लौंग को पीसकर डालना है। लौंग को पीसने से पहले तवे पर हल्‍का गरम कर लें। इस उपाय से स‍िर का दर्द दूर हो जाएगा। डॉ सीमा ने बताया क‍ि स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए आप पुदीना के पत्‍तों को पीसकर उसका लेप भी माथे पर लगा सकते हैं। बादाम के तेल के साथ आप अदरक के पाउडर का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अदरक के पाउडर में बादाम का तेल म‍िक्‍स करके लगा सकते हैं या बादाम के तेल में अदरक का तेल भी म‍िक्‍स करके लगा सकते हैं इससे स‍िर का दर्द ठीक हो जाएगा।
2. स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए नींबू का इस्‍तेमाल करें (Lemon cures headache)

नींबू के फायदे तो आप जानते ही होंगे पर स‍िर का दर्द दूर करना चाहते हैं तो भी आप नींबू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके ल‍िए आपको नींबू के छ‍िलके को पीसकर उसका लेप स‍िर पर लगाना है इससे स‍िर का दर्द दूर हो जाएगा। स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए आप राई का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। राई को पीस लें और जो पेस्‍ट बने उसे स‍िर पर लगा लें, इससे स‍िर का दर्द दूर होता है।
3. स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए तुलसी की चाय प‍िएं (Tulsi tea cures headache)
तुलसी की चाय औषध‍िय गुणों से भरपूर होती है। आप तुलसी की चाय पीकर फ्रेश महसूस करते हैं और स‍िर के दर्द जैसी समस्‍या भी दूर होती है। तुलसी की चाय बनाने के लि‍ए तुलसी के पत्‍तों को पानी में उबाल लें, फ‍िर उसमें अदरक मि‍ला लें, अदरक से भी स‍िर का दर्द दूर होता है। पत्‍तों को छानकर कप में चाय छान लें और स‍िप-स‍िप करके प‍िएं इससे स‍िर का दर्द दूर होगा। इसके अलावा आप तुलसी के पत्‍तों को भी चबाकर खा सकते हैं। बाजार में तुलसी का तेल भी म‍िलता है, आप तुलसी के तेल से स‍िर पर मसाज करें इससे दर्द दूर होगा।


4. स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए बर्फ का सेक करें (Ice pack cures headache)
बर्फ का सेक करके भी आप स‍िर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं, बर्फ की ठंडक से द‍िमाग की नसों को आराम म‍िलेगा और दर्द दूर होगा। स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए ठंडे आइस पैक को माथे पर लगाकर स‍िकाई करें या आइस क्‍यूब को रूमाल में बांधकर स‍िर पर रखकर भी आराम म‍िल सकता है। इसके अलावा आप गरम पानी में पैरों को डुबोकर बैठें तो भी स‍िर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इससे ब्‍लड वैसल्‍स पर प्रभाव पड़ता है और स‍िर का दर्द दूर होता है।

5. स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए एस‍ेंश‍ियल ऑयल लगाएं (Essential oil cures headache)

स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए आप लैवेंडर ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। लैंवेंडर ऑयल को सूंघन से माइग्रेन का दर्द भी दूर होता है। आप लैवेंडर ऑयल को रूमाल पर डालकर भी सूंघ सकते हैं। लैवेंडर ऑयल के अलावा आप जैतून का तेल भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके स‍िर में दर्द हो तो आप नार‍ियल के तेल का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। नार‍ियल के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं ज‍िससे स‍िर के दर्द की समस्‍या दूर होती है। आप नार‍ियल के तेल में नीलग‍िरी का तेल म‍िलाकर लगाएं तो स‍िर का दर्द हो जाएगा।

इन उपायों से स‍िर का दर्द दूर हो जाएगा लेक‍िन दर्द ठीक न हो तो आपको डॉक्‍टर की मदद लेनी चाह‍िए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info