Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा पानी पीने से होते हैं ये फायदे
डायबिटीज के साथ अगर आपको किडनी से जुड़ी भी कोई बीमारी है तो पानी पीते समय इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें!
डायबिटीज के मरीजों को हर कोई यही सलाह देता है कि उन्हें क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये लेकिन बहुत कम लोग इस बात पर चर्चा करते हैं कि उन्हें कितना पानी पीना चाहिये, जबकि यह डायबिटीज के मरीजों के लिये जानना बहुत ज़रूरी है की उनके लिये पानी की उचित मात्रा कितनी है। अगर आप मधुमेह से पीड़ित है तो आपको शुगर युक्त फ्रूट जूस या कोला के सेवन से तो पूरी तरह परहेज करना चाहिये क्योंकि ये हेल्दी ड्रिंक्स की केटेगरी में ही नहीं आते हैं। मुंबई स्थित श्रेया डायबिटीज सेंटर के डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गेज़ बताते हैं कि, वास्तव में ऐसे डायबिटीज मरीज जिन्हें किसी भी तरह की कोई और दूसरी बीमारी नहीं है वे जितना चाहे उतना पानी पी सकते हैं। ध्यान रहे की ज्यादा पानी पीने से आपके दूसरे कैलोरी ड्रिंक्स और कोला को पीने की मात्रा में भी काफी कमी आती है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
हाल ही किये एक शोध से यह बात पता चली कि दूसरे पेय पदार्थ जैसे कि चाय, कॉफ़ी आदि की तुलना में सिर्फ पानी पीने से ही आपके ब्लड शुगर का लेवल काफी हद तक नियंत्रित रहता है। जबकि जो लोग रोजाना आधे लीटर से भी कम पानी पीते हैं उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिये बहुत ज्यादा उपचार और देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।
कितना पानी पीना चाहिये ?
डायबिटीज के मरीजों को पानी पीते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिये :
प्रति कैलोरी के हिसाब से 1 एमएल पानी का सेवन करना चाहिये, इसका मतलब यह है कि अगर आपने 2000 कैलोरी का सेवन किया है तो आपको 2000 एमएल यानि 2 लीटर पानी पीना चाहिये। अगर आप 3 लीटर से ज्यादा भी पानी पी लेते हैं तो भी कोई नुकसान नहीं है बशर्ते आपको किसी तरह की किडनी से जुड़ी कोई बीमारी न हो।
अगर आप किन्ही कारणों से डाइयुरेटिक दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो अपने पानी पीने की मात्रा को 8 से 10 गिलास तक ही सीमित रखें अन्यथा आपको हर घंटे रेस्टरूम जाना पड़ सकता है।
ऐसे डायबिटीज के मरीज जिन्हें किडनी से जुड़ी बीमारियां हैं उन्हें 1000 एमएल प्रतिदिन के हिसाब से पानी पीना चाहिये। अधिक पानी पीने से उन्हें वाटर रिटेंशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
डायबिटीज के मरीज को कितना पानी पीना चाहिये यह उसके व्यक्तिगत ज़रूरतों और उसके अपने स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, इसके लिये अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। वैसे आमतौर पर देखा जाये तो पानी पीना हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने का सबसे आसान तरीका है। पानी की बजाय किसी अन्य कैलोरी और शुगर युक्त पेय पदार्थों से परहेज करें।
| --------------------------- | --------------------------- |