Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर ब्लड शुगर लेवल 300 से ज्यादा है तो बहुत अधिक मात्रा में पानी पीएं. पानी शुगर फ्री होना चाहिए. जितना अधिक पानी पीएंगे खून से शुगर की उतनी मात्रा बाहर आएगी. यह पता लगाएं कि शुगर बढ़ी क्यों है.
शुगर लेवल 300 से ऊपर हो जाए तो तुरंत कंट्रोल करने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स:-
1. ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए इंसुलिन लें (Take insulin)
हाई शुगर लेवल का मतलब है आपके शरीर में इंसुलिन बहुत कम है। शुगर लेवल 300 पार हो जाए तो आपको तुरंत इंसुलिन लेना चाहिए। उसके बाद आपको इंसुलिन लेकर 15 से 30 मिनट का गैप करना है और अपना शुगर लेवल दोबारा चेक करना है। अगर ब्लड शुगर लेवल कम नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
2. ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए एक्सरसाइज करें (Exercise)
ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना एक आसान और इंस्टेंट उपाय है। एक्सरसाइज करने से बॉडी को एनर्जी चाहिए होती है जिसके लिए वो ग्लूकोज को यूज कर लेते हैं इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। अगले 24 घंटों तक ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप वॉक करें या एक्सरसाइज करें, तब तक आप डॉक्टर से संपर्क कर पाएंगे और आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। एक्सरसाइज से पहले और बाद में आप अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें।
3. डायबिटीज की दवा डॉक्टर की सलाह पर लें (Take medication)
अगर शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो अपनी दवा लें, हो सकता है आपने दवा का सेवन न किया हो जिसके चलते शुगर लेवल अचानक बढ़ गया हो। डॉक्टर अगर इंजेक्शन की सलाह लें तो आप वो लगवा सकते हैं। कभी-कभी लोग दवा का डोज लेना भूल जाते हैं जिसके चलते शुगर लेवल बढ़ सकता है। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है, इंसुलिन लेना है और रोजाना अपनी दवा का सेवन करना है।
4. पानी का सेवन करें (Drink water)
शुगर लेवल को जल्दी से कंट्रोल करने के लिए पानी पिएं। इससे यूरिन के जरिए शुगर का एक्सट्रा लेवल शरीर से निकल जाएगा। आपको पानी पीने के थोड़ी देर बाद शुगर लेवल चेक करना चाहिए अगर शुगर लेवल तब भी कंट्रोल न हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
5. डॉक्टर से सलाह लें (Take medical help)
शुगर लेवल बढ़ने पर घरेलू उपाय अपनाने के बजाय डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। 300 या उससे ज्यादा शुगर लेवल की स्थिति खतरनाक है, अगर तेज प्यास लगे, बार-बार यूरिन आए तो डॉक्टर से सलाह लें। हाई शुगर लेवल की स्थिति बहुत गंभीर होती है क्योंकि शरीर ब्लड शुगर लेवल की जगह फैट को एनर्जी के लिए इस्तेमाल करने लगता है। शुगर लेवल हाई होने पर शरीर में लिक्विड की मात्रा असंतुलित हो सकती है जिससे ब्लड एसिडिक हो सकता है जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है।
| --------------------------- | --------------------------- |