Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शाम को करें ये योगासन (Yoga at Evening):-
1. अधोमुखासन
अधोमुखासन का अभ्यास करने से आपको सिरदर्द और पैरों में दर्द की समस्या नहीं होती है। इससे आपके शरीर में फुर्तीलापन बना रहता है। यह आपके पाचन तंत्र को सही रखता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। इससे आपको रात में अच्छी नींद आती है और थकान दूर हो सकती है। कंधे और हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने के लिए आपको अधोमुखासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
2. पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन को आप आसानी से शाम के समय कर सकते हैं। इससे हड्डियों में लचीलापन आता है और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। पेट की चर्बी भी कम होती है और पाचन तंत्र सही रहता है। यह अनिद्रा और तनाव को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इससे आपकी पीठ और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसे आप शाम को ऑफिस या काम करके कर सकते हैं।
3. उत्तानासन
उत्तानासन से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इस आसन से पीठ, हिप्स, पिंडली और टखनों को अच्छे से स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। इससे दिमाग को शांत करने और तनाव से राहत पाने में मदद मिलती है। इससे पीठ दर्द से राहत मिलती है।
4. त्रिकोणासन
इस आसन के अभ्यास से गर्दन, पीठ, कमर और पैर के दर्द से आराम मिल सकता है। शरीर का संतुलन बनाने के लिए ये योग काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक हो सकता है। अपच और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस योग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे अतिरिक्त पेट की चर्बी और मोटापा दूर हो सकता है। साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
5. अर्धमत्येंद्रासन
अर्धमत्येंद्रासन की मदद से आप अपने स्पाइन को फ्लेक्सिबव बना सकते हैं। यह आपको मसल्स को स्ट्रेच करने, कमर दर्द की अकड़न और ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाने में मदद करता है। इससे आप अपने डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे तनाव और चिंता भी कम हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |