Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फेफड़ों में जमा कफ को निकालना हो रहा है मुश्किल, अपनाएं ये टिप्स
Health News: फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकालने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार आजमा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपचार के बारे में-
Phlegm in Lungs: सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर फेफड़ों में कफ जमा होने लगता है. इसके अलावा फेफड़ों में बलगम जमा होने के कई अन्य कारण जैसे- मौसम में बदलाव, संक्रमण इत्यादि हो सकता है. लंबे समय तक फेफड़ों में जमा बलगम की वजह से कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है. अगर आप भी बलगम को निकालना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं फेफड़ों से बलगम निकालने के घरेलू उपाय क्या हैं?
फेफड़ों में कफ जमा हो तो क्या करें?
रोजाना भाप लें
फेफड़ों से जमा कफ को बाहर निकालने के लिए भाप लेना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भाप की गर्मी से कफ को पिघलाने में मदद मिलती है, जो जमा बलगम को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है.
काली मिर्च फेफड़ों से निकाले बलगम
फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करें. इससे काफी फायदा हो सकता है. काली मिर्च में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ बलगम कम कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडल लें. इसमें थोड़ा सा शहद डालकर रोजाना खाएं. इससे बलगम बाहर निकल सकता है.
गरारे करें
फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए गरारे करने से लाभ मिल सकता है. रोजाना गरारे करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें. इसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करें. अब इस पानी से रोजाना गरारे करें. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.
अदरक है फायदेमंद
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है जो कफ को क्लियर करने में मददगार हो सकता है. शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण कफ को बाहर कर सकता है. इसका सेवन करने के लिए 1 छोटा सा अदरक का टुकड़ा लें. अब इसे हल्का सा गर्म करें. इसके बाद इसमें नींबू का रस मिक्स करके खाएं. इससे बगलम बाहर निकाल सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |