Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं
विटामिंस शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मानी जाती है। यह आपकी नींद की प्रक्रिया को भी प्रभावित करती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
विटामिंस शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक मानी जाती है। अगर आपके शरीर में विटामिंस की कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं होने लगती है। विटामिंस अनिद्रा से लेकर अधिक नींद आने की परेशानी को प्रभावित करता है। कुछ ऐसे विटामिंस भी हैं, जिसकी कमी होने से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है। आज हम इस लेख में उन विटामिंस के बारे में जानेंगे, जिसकी कमी से आपको नींद ज्यादा आती है। आइए जानते हैं शरीर में किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?
विटामिन डी
विटामिन डी शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी विटामिंस में से एक है। इसके अलावा विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में आपकी मदद करता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, विटामिन डी मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में असरदार होता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शरीर में दर्द जैसी कई तरह की परेशानियां दो सकती हैं।
कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं (Can vitamin D deficiency make you sleepy?) हो सकती हैं। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगे, तो इसकी वजह से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है। इसलिए विटामिन डी की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपको नियमित रूप से सुबह के समय कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी में बैठने की सलाह दी जा सकती है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है।
विटामिन डी की पूर्ति कैसे करें?
शरीर में विटामिन डी की पू्र्ति के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
कॉड लिवर ऑयल
सैमन फिश
स्वोर्डफिश।
टूना मछली
संतरे का जूस
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर, चीज
सोयाबींस इत्यादि।
विटामिन बी12
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण काफी ज्यादा नींद (Does B12 deficiency cause sleepiness?) आ सकती है। वृद्ध लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना काफी आम है। शरीर में इसकी कमी के कारण विभिन्न न्यूरोलॉजिकल और मानसिक समस्याएं जन्म दे सकती हैं। रिसर्च के अनुसार, शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण काफी ज्यादा नींद आ सकती है। इसकी पूर्ति के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ मिलेगा।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी कैसे करें पूरी?
सोयाबीन
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दही, दूध, पनीर इत्यादि
ओट्स, दलिया
अंडे इत्यादि।
कुछ अन्य विटामिंस-
काफी ज्यादा सोने के बावजूद नींद पूरी न होने का कारण कई अन्य विटामिंस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन विटामिंस के बारे में-
विटामिन बी2
विटामिन बी3
विटामिन बी5
विटामिन बी6
विटामिन बी9
विटामिन सी इत्यादि।
विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, विटामिन बी कॉम्पलेक्स (विटामिन बी2, बी3, बी5, बी6, बी9) की कमी को पूरा करने के लिए चिकन ब्रेस्ट, दूध-दही, सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
शरीर में इन विटामिंस की कमी से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है। इसके अलावा कई अन्य पोषक तत्व हैं, जो आपकी नींद की प्रक्रिया को प्रभावित करती है, जिसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम इत्यादि शामिल हैं। इसलिए अगर आपको बिना वजह ज्यादा नींद आती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी समस्याओं के आधार पर इलाज किया जा सके।
| --------------------------- | --------------------------- |