Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए-Body Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Khana Chaiye
शरीर का स्वस्थ (Healthy) रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर हमारा शरीर फिट रहता है, तो इससे हम कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। फिट रहने के लिए डेली रूटीन में सही और हेल्दी खाने (Healthy Diet) को शामिल करना चाहिए। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग फास्ट फूड (Fast Food) का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी हानिकारक साबित होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्ब्स, फैट और विटामिन वाले चीजों का सेवन करना चाहिए। जानिए स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए (Body Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Khana Chaiye In Hindi)
ड्राई फ्रूट्स का करना चाहिए सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, विटामिन ई और शाक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में आप रोजाना किशमिश, बादाम, काजू, और अखरोट का सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
फलों का करना चाहिए सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों (Fruits) का सेवन करना चाहिए। फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। इसके लिए आप रोजाना सेब, अनार, केला, कीवी, संतरा या किसी भी मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।
हरी सब्जियों का करना चाहिए सेवन
हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegetables) स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है। हरी सब्जियों का सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है। हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी भरपूर मात्रा में पानी पीना होता है। एक अच्छे स्वास्थ्य को लिए रोजाना कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।
दूध का करना चाहिए सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक गिलास दूध (Milk) का सेवन करना चाहिए। दूध का सेवन बच्चों और बड़े दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी होती है। साथ ही दूध का सेवन हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर, अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |