Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
थकान और कमजोरी दूर करने के 5 उपाय, बने रहेंगे हमेशा एनर्जेटिक और एक्टिव :-
1. ब्रेकफास्ट / नाश्ता (Breakfast)
Home remedies of fatigue in hindi © Instagram
सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी होना चाहिए ताकि आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहे। एक स्टडी से पता चला है कि जो लोग नाश्ता करते हैं उनकी तुलना में जो नाश्ता नहीं करते, उनको थकान अधिक होती है।
यदि आप ब्रेकफास्ट नहीं करते (Skipping breakfast) तो आपको भूख लगेगी और भूख से थकान व सुस्ती हो सकती है। इसलिए हमेशा दिन की शुरुआत संतुलित, पौष्टिक और हाई फाइबर युक्त नाश्ते से करें।
जैसे : ओटमील, अनाज, अंडा, फल या दूध आदि। पेस्ट्री या डोनट्स को ब्रेकफास्ट में शामिल न करें, नहीं तो इनसे अनचाहा वजन बढ़ सकता है। ऊपर बताए गए हेल्दी फूड भूख कम करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
2. एक्सरसाइज (Exercise)
एक्सरसाइज करने के कई फायदे होते हैं। जैसे,
फिजिकली एक्टिव रहते हैं
इम्यूनिटी बढ़ती है
तनाव कम करने में मददगार
एनर्जी बूस्ट होती है
स्किन ग्लो करती है
यदि आपको थकान महसूस हो रही है, तो आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो योग (Yoga) भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। योग के दौरान गहरी सांस लेने और स्थिर मुद्रा होने के कारण शरीर में ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुंचती है, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है।
सभी प्रकार की एक्सरसाइज आपके शरीर के विभिन्न बॉडी पार्ट और मसल्स पर टेंशन क्रिएट करके थकान दूर करती हैं। यदि आप जिम में नहीं जा सकते तो कुछ आसान फिजिकल एक्टिविटी जैसे, तेज चलना (Brisk walking), सीढ़ियों पर चढ़ना (Climbing the stairs) या ईव गार्डनिंग (Eve gardening) आदि कर सकते हैं।।
3. वजन कम करें (Lose weight)
मोटापे के कारण भी सुस्ती और कमजोरी आती है। यदि आपका वजन अधिक है तो वजन कम होने के बाद आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। रिसर्च से साफ हुआ है कि वजन में कमी होने पर धीरे-धीरे एनर्जी लेवल बढ़ता जाता है।
इसलिए अच्छी डाइट और वर्कआउट (Diet and workout) को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं! साथ ही मिठाई को डाइट से कम करें और कार्ब्स को लिमिट में खाएं।
4. कई बार खाएं (Eat more frequently)
भूख के कारण थकान होती है तो आपको भूख कम करने विकल्प तलाशना होगा। लंबे समय तक कुछ नहीं खाने के कारण आपको भूख लगती है। इसलिए छोटी-छोटी मील खाते रहें।
भूख लगने पर आपका ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है और आपका दिमाग प्रॉपर काम नहीं कर पाता। इसलिए मीठी चीजों की बजाय हाई फाइबर (High fiber) वाले फल और अनाज जैसे स्वस्थ पौष्टिक पदार्थ दिनभर खाते रहें।
बादाम और मूंगफली (Almonds and Peanuts) के सेवन से भी शरीर में मैग्नीशियम और फोलेट (Magnesium and folate) की कमी पूरी होती है।
5. हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated)
पर्याप्त पानी नहीं पीने पर भी आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं, जिससे आप किसी भी प्रकार की कमजोरी से बचे रहेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |