Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शराब पी-पीकर सड़ गया है आपका लिवर बताते हैं ये 6 संकेत! जानें किस संकेत से लगेगा पता शराब ने बिगाड़ा आपका लिवर
Side effects of alcohol on liver : बहुत ज्यादा शराब आपको कैंसर, ह्रदय रोग और आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा शराब पीने से लिवर को होने वाले नुकसान के संकेत।
शराब पी-पीकर सड़ गया है आपका लिवर बताते हैं ये 6 संकेत!
Side effects of alcohol on liver : शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक लिवर (Healthy Liver in hindi)के काम के बारे में बहुत से लोग बिल्कुल भी नहीं जानते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लिवर हमारे शरीर में 500 से ज्यादा काम को अंजाम देने वाले एकमात्र अंग है। इस जानकारी का अभाव ही लोगों को इस बात की गलतफहमी का शिकार बनाता है कि लोग इस अंग की देखभाल के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते हैं। यही वजह है कि मौजूदा वक्त में बहुत से लोग लिवर इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं, जिसकी पीछे कहीं न कहीं जरूरत से ज्यादा शराब पीना एक आम वजह है। बहुत ज्यादा शराब आपको कैंसर, ह्रदय रोग और आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा शराब पीने से लिवर (Side effects of alcohol on liver) को होने वाले ऐसे संकेतों के बारे में, जो आपको ये बता सकते हैं कि आपका लिवर खराब या फिर सड़ रहा है।
शरीर में इस खास विटामिन की कमी होते ही पैदा हो जाती हैं हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी ये 5 बीमारियां
इन 5 फूड्स से ब्लड में बढ़ जाता है काफी ज्यादा यूरिक एसिड, ज्यादा खाने से किडनी स्टोन का भी रहता है खतरा
स्वस्थ लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देंगी ये 5 चीजें, दिल को स्वस्थ रखना है तो कर लें इनकी पहचान
7वें महीने में ये 5 काम 70 फीसदी तक बढ़ाते हैं Normal Pregnancy के चांस! जानें हेल्दी प्रेगनेंसी के 5 टिप्स
हार्ट ब्लॉकेज में ये 3 फूड 90 फीसदी तक करते हैं नसों की सफाई! जानें ब्लॉक नस का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट
1-शराब से लिवर को नुकसान (Alcohol Effects On Liver In Hindi)
शराब पीकर लिवर को होने वाले नुकसान के संकेतों को अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर मामलों में बीमारी का पता बहुत देर से चलता है। इन संकेतों में शामिल हैः 1-पेट में दर्द रहना 2-थकान रहना 3-मतली 4-दस्त 5-बीमार महसूस करना 6-भूख न लगना
2-शराब पीकर लिवर सड़ने के लक्षण (Signs Of Advanced Alcohol-related Liver Disease)
शराब पीकर आपका लिवर सड़ चुका है, जिसका सीधा संकेत आपको शरीर पर दिखाई देने लगता है। इसके लक्षणों में शामिल हैः 1-पीलिया 2-पैरों, टखने, एड़ियों और पेट पर सूजन 3-बुखार और कांपना 4-स्किन पर खुजली और बालों का झड़ना 5-तेजी से वजन कम होना 6-कमजोरी महसूस होना 7-भ्रम और याददाश्त कमजोर होना 8-नींद न आना 9-उल्टी में खून आना 10-काले रंग का शौच 11-शराब पीते ही सेंसिटिविटी बढ़ना
3-फैटी लिवर के जोखिम कारक (Risk Factor Of Fatty Liver In Hindi)
खुद फैटी लिवर इस बात का संकेत है कि भविष्य में आपको कोई ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती है। बता दें कि फैटी लिवर के एक तिहाई से ज्यादा मरीज एल्कोहलिक हेपेटाइटिस का शिकार होते हैं, जिसके संकेत हैंः 1-उल्टी 2-स्किन का पीला पड़ना ये दोनों इस बात का संकेत है कि आपका लिवर फेल हो सकता है।
4-शराब न छोड़ने से नुकसान (Side Effects Of Alcohol In Hindi)
अगर आपको फैटी लिवर हो गया है और फिर भी आप शराब नहीं छोड़ रहे हैं तो ये आपके टिश्यू को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है, जो कि आगे चलकर लिवर सिरोसिस का रूप ले लेता है। और लिवर सिरोसिस का कोई इलाज नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप शराब पीना छोड़ दें।
5-शराब पीने की लत ऐसे पहचानें (how To Know You Have Drinking Problem)
बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वह जरूरत से ज्यादा शराब पी रहे हैं। अगर आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है तो इन टिप्स की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आप शराबी है या नहींः 1-क्या आपके दिमाग में कभी शराब कम पीने का ख्याल आया है? 2-आपको शराब पीते हुए लोगों ने टोका हो? 3-शराब पीने के बाद आपको पछतावा महसूस हुआ हो? 4-हैंगओवर उताने के लिए सुबह उठते ही शराब पी ली हो? अगर आपका जवाब हां है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
| --------------------------- | --------------------------- |