Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जिम में पसीना बहाना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है. एक्सरसाइज बॉडी को फिट और फाइन रखने के लिए की जाती है, न कि बॉडी को थकाने और नुकसान पहुंचाने के लिए. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से नींद न आने की समस्या, हार्ट प्रॉब्लम्स और भूख न लगने जैसी परेशानियां आने लगती हैं. एक्सरसाइज करने से पहले बॉडी की जरूरत और क्षमता पर ध्यान देना जरूरी होता है. एक्सरसाइज के लिए समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए, जिससे बॉडी को नुकसान होने से बचाया जा सके. जानें कि ज्यादा एक्सरसाइज से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं.
मसल्स में खिंचाव व दर्द
हेल्थलाइन के अनुसार जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बॉडी मसल्स में खिंचाव व दर्द की समस्या हो सकती है. हाई इंटेनसिटी एक्सरसाइज करने से बॉडी मसल्स पूरी तरह से एक्टिवेट हो जाते हैं ऐसे में ओवर वर्कआउट करने से मसल्स में अधिक खिंचाव हो सकता है. बॉडी पर अधिक दबाव डालने से दर्द या चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.
थकान महसूस होना
एक्सरसाइज करने के बाद थकान महसूस होना सामान्य है लेकिन पूरा दिन थकान और कमजोरी होना बॉडी के लिए खतरनाक हो सकता है. एक्सरसाइज के दौरान अधिक थकान तब महसूस होती है जब बॉडी को पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट नहीं मिलता. एक्सरसाइज करने से पहले बॉडी को एनर्जी देने के लिए प्रोटीन देना जरूरी है. बॉडी की आवश्यकता के अनुसार एक्सरसाइज की जानी चाहिए ताकि उसका फायदा मिल सके.
भूख कम लगना और वजन कम होना
वर्कआउट करने के बाद आमतौर पर भूख अधिक लगती है लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से भूख में कमी आ सकती है. अधिक एक्सरसाइज करने से बॉडी में हार्मोनल चेंजेंज आने लगते हैं, जिस वजह से भूख कम हो जाती है. ओटीएस यानी ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम भूख में कमी, थकावट और वजन कम होने का कारण बन सकता है.
नींद में परेशानी
जब बॉडी के स्ट्रेस हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है तो बॉडी सोते हुए भी तनाव महसूस करती है. तनाव में होने की वजह से प्रोपर नींद नहीं आती. एक्सरसाइज के बाद बॉडी को रिकवरी की आवश्यकता होती है और नींद न आने की वजह से बॉडी रिलेक्स नहीं हो पाती. कई बार पर्याप्त नींद न आना थकान, मूड स्विंग और चिड़चिड़ेपन का कारण बन जाती है.
वीक हो सकती है इम्यूनिटी
एक्सरसाइज करने के बाद यदि थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो समझिए बॉडी की इम्यूनिटी वीक हो रही है. इम्यून सिस्टम के वीक होने पर बॉडी में इंफेक्शन और बीमारी आसानी से हो सकती है. एक्सरसाइज के साथ बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी जोर देना जरूरी होता है.
| --------------------------- | --------------------------- |