Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Vitamin B-12: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, इन खाद्य पदार्थों से पूर करें विटामिन बी-12 की कमी
Vitamin B-12 For Health: विटामिन बी-12 की कमी होने पर डिमेंशिया, एनीमिया और हड्डियों के रोग होने लगते हैं. डाइट में विटामिन बी-12 से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें.
Vitamin B12 Deficiency Symptoms Add These Natural Food Source Of Vitamin B-12 In Your Diet Vitamin B-12: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, इन खाद्य पदार्थों से पूर करें विटामिन बी-12 की कमी
विटामिन बी-12
Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 (Vitamin B12) शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं. शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. फोलिक एसिड को शरीर तक पहुंचाने में भी विटामिन बी-12 मदद करता है. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. इससे मानसिक समस्याएं, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी और एनीमिया का खतरा बढ़ता है. आप खान-पान में विटामिन बी-12 से भरपूर चीजों का सेवन कर कमी को पूरा कर सकते हैं. जानते हैं विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ कौन से हैं और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं.
विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण
1- त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना
विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ
1- अंडा को सुपरफूड कहा जाता है. इससे शरीर में विटामिव B12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. रोजाना 2 अंडे खाने से विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरत की करीब 46 प्रतिशत मात्रा को पूरा किया जा सकता है.
2- सोयाबीन में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं.
3- दही में विटामिन बी2, बी1 और बी12 पाया जाता है. आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में लो फैट दही शामिल कर सकते हैं.
4- ओट्स खाने से शरीर को फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं. ओट्स में विटामिन बी12 काफी होता है जो आपको हेल्दी रखता है.
5- विटामिन बी12 के लिए आप डाइट में दूध जरूर शामिल करें. दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है.
6- पनीर में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है. कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी पाया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
7- खाने में आप ब्रोकली जरूर शामिल करें. इसमें विटामिन बी 12 के साथ फोलेट यानि फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है.
8- मांसाहारी लोगो को लिए विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए कई ऑप्शन हैं. आप डाइट में झींगा मछली शामिल कर सकते हैं. इसमें भरपूर विटामिन बी12 पाया जाता है.
9- साल्स मछली में भी विटामिन बी-12 भरपूर होता है. हालांकि ये काफी मंहगी फिश होती है.
10- इसके अलावा चिकन से भी आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं. चिकन में विटामिन बी-12 और विटामिन बी-9 होता है. इससे आप दैनिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |