healthplanet.net

Posted on

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को डाइट में करें शामिल :-

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. प्रोटीन अंडे के सफेद भाग में होता है. फैट और मिनरल अंडे की जर्दी में पाए जाते हैं.

दही

दही विटामिन डी से भरपूर होता है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ये पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है. ये इम्युनिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.

दलिया

दलिया विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है. ये मिनरल और विटामिनों से भरा होता है. इसे नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं. होल ग्रेन ओट्स खाने से भी डायबिटीज को रोका जा सकता है.

मशरूम

मशरूम आपके आहार में शामिल करने के लिए एक आवश्यक भोजन है. ये विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. यूवी प्रकाश के संपर्क में आने वाले मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होते हैं. आप मशरूम का सेवन पास्ता और सलाद के रूप में कर सकते हैं. इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और कॉपर जैसे मिनरल्स भी भरपूर होते हैं. मशरूम की अलग-अलग किस्मों में विटामिन डी की मात्रा भी अलग-अलग होती है.

दूध

रोजाना सुबह या सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें. सर्दियों में आप दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप सभी बीमारियों से दूर रहेंगे. दूध में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है.

सोया प्रोडक्ट्स

आप अपनी डाइट में टोफू, सोयाबीन और सोया मिल्क जैसे सोया प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. सोया विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत हैं.

मछली

जो लोग नॉनवेज खाते हैं वे मछली को अपने भोजन में शामिल करके विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन B12 भी होता है।

संतरा

वैसे तो लोग यह मानते हैं कि संतरा विटामिन सी का स्रोत है परंतु संतरा खाने से हमें विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है। अतः हमें संतरे को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

साबुत अनाज

मूंग, चना इत्यादि में विटामिन डी पाया जाता है। इसे रात में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह इसका सेवन करना चाहिए।

अपने आहार में साबुत अनाजों, गेहूं इत्यादि को भी शामिल करना चाहिए। गेहूं के आटे की रोटियां बना कर खा सकते हैं। ये हमारे लिए फायदेमंद होती है।

ओट्स

ओट्स में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। यह हमारे द्वारा ग्रहण किए गए भोजन को पचाने में सहायक होता है।

मीट

नॉनवेज के शौकीन लोग नॉनवेज का सेवन करते हैं जिससे उन्हें अच्छी मात्रा में विटामिन डी प्राप्त हो जाता है।

धूप लें

सुबह की धूप हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लगभग आधे घंटे तक हमें धूप में बैठना चाहिए जिससे हमारे शरीर को धूप प्राप्त हो सके और विटामिन डी की कमी पूरी हो सके।

इसके अलावा सुबह की धूप के माध्यम से भी हम विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info