healthplanet.net

Posted on

विटामिन ई की कमी के लक्षण

यदि शरीर में विटामिन ई की कमी होने लगे तो इसके लक्षण साफ तौर पर दिखने लग जाते हैं। हालांकि, कई बार इन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता तो आगे चलकर बड़ी बीमारी में बदल जाती हैं। शरीर के अंगों का बार-बार सुन्न होना, मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द का एहसास, बार-बार सर्दी लग जाना, कमजोर इम्यूनिटी, आखों की रोशनी का कमजोर होना, ये कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो विटामिन ई की कमी को बताते हैं। अगर इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो गंभीर बीमारी हो सकती है।

विटामिन-ई की कमी से शरीर में दिखने वाले लक्षण - Vitamin E Deficiency Symptoms

अगर आपके शरीर में विटामिन-ई की कमी बहुत ज्यादा हो रही है तो उसके कारण आपके शरीर में ये सभी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

1. मसल्स में वीकनेस: अगर आपके शरीर में विटामिन-ई बहुत कम है तो मसल्स में भयंकर वीकनेस हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन-ई सेंट्रल नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है।

2. कोआर्डिनेशन और चलने में दिक्कत: जैसा कि हमने बताया विटामिन-ई सेंट्रल नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है और इसी कारण से इसकी कमी चलने में दिक्कत पैदा करती है।

3. अंगों का सुन्न हो जाना और चुभन महसूस होना: नर्व्स के फाइबर विटामिन-ई की कमी से डैमेज हो जाते हैं और ऐसे में सिग्नल्स सही से जा नहीं पाते यही कारण है कि अंग सुन्न हो जाते हैं।

4. आंखों की कमजोरी: अगर आपके शरीर में विटामिन-ई की कमी हो गई है तो आंखों की कमजोरी महसूस होना और आंखों में स्ट्रेस भी पड़ेगा।

5. इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं: अगर आपके शरीर में विटामिन-ई बहुत कम है तो इम्यून सिस्टम से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं और खासतौर पर बढ़ती हुई उम्र के लोगों को इससे बचना चाहिए।

6. बालों का तेजी से झड़ना: बालों का तेजी से झड़ना और बड़ी समस्याएं होना भी विटामिन-ई की कमी के कारण हो सकता है।

7. बालों का रफ हो जाना: विटामिन-ई की कमी से हेयर फॉलिकल्स भी डैमेज हो सकते हैं और ऐसे में आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

8. स्किन में परेशानी होना: आपकी स्किन में पिंपल्स हो सकते हैं, कुछ अन्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे रफ स्किन, एक्ने, पिंपल्स आदि।

9. स्किन में स्केल्स पड़ सकते हैं: विटामिन-ई की कमी आपकी स्किन में स्केल्स पड़ने का कारण भी बन सकती है।

10. स्किन का बहुत ज्यादा सफेद पड़ जाना और ड्राई होना: विटामिन-ई की कमी के कारण आपकी स्किन में बहुत ज्यादा ड्राइनेस दिख सकती है। इसी के साथ, स्किन सफेद सी पड़ सकती है।

विटामिन-ई आपकी स्किन, बालों और शरीर के अन्य अंगों में बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है और अगर आपको इसकी कमी महसूस हो रही है तो डॉक्टर से बात जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info