healthplanet.net

Posted on

विटामिन डी3 की कमी के आम लक्षण

विटामिन डी3 के कमी के कुछ प्राथमिक लक्षण भी होते हैं। जो वैसे तो इतने आम होते हैं कि इसकी कमी के बारे में समझना मुश्किल हो जाता है। विटामिन का मूल काम कोशिकाओं का विकास, प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाना, सूजन कम करना और नॉर्मल बोन मिनरल डेन्सिटी को मेंटेन (BMD) करना है।

-बार-बार बीमार पड़ना – विटामिन डी के कमी के कारण इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है जिसके कारण बार-बार सर्दी-खांसी या फीवर या लंग डिज़ीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

-बहुत ज्यादा थकान महसूस होना- थकान महसूस होना तो सबसे आम लक्षण होता है क्योंकि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसके कारण हमेशा नींद या किसी भी काम को करने की ऊर्जा नहीं रहती है।

-पीठ, मांसपेशियों या हड्डियों में दर्द होना -जैसा कि पहले ही कहा जा चुका है कि विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रहने में मदद करता है इसलिए विटामिन डी की कमी से जोड़ो में या पीठ में या मसल्स में दर्द महसूस होता है।

-हड्डियों के टूटने की संभावना- विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाता है। इसलिए विशेषकर वृद्धावस्था में इसकी कमी के कारण हड्डियां बार-बार टूटने लगती हैं।

-रिकेट्स या सूखा रोग – वैसे तो आजकल इस रोग के होने की संभावना ना के बराबर हो गई है लेकिन इसकी हद से ज्यादा कमी के कारण बच्चों में सूखा रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info