healthplanet.net

Posted on

वायरल संक्रमण के इलाज के लिए कम एंटीबायोटिक्स हैं। एसिटामिनोफेन, इबुप्रोफेन, एस्पिरिन, नेपरोक्सन और अन्य एनएसएआईडी इसके उदाहरण हैं। दूसरी ओर, एंटीबायोटिक्स, आपके चिकित्सा इतिहास और वर्तमान स्थिति के आधार पर, बाद के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासित हो सकते हैं।


Viral Infection Prevention : इन घरेलू उपायों को अपनाकर वायरल इंफेक्शन को दे सकते हैं मात:-

पानी

जब कभी वायरल इंफेक्शन की शिकायत हो तो ऐसे दिनों में पानी खूब पियें, क्योंकि बीमार रहने की वजह से अथवा सर्दी, खांसी की वजह से शरीर में डीहायड्रेशन की समस्या आ जाती है। ऐसी परिस्थिति में खूब पानी पियें। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बेहद महत्वपूर्ण है। जिसकी पूर्ति पानी बहुत ही अच्छे तरीके से करता है।

तुलसी की चाय

आयुर्वेद में तुलसी को औषधि बताया गया है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और बुखार में आराम मिलता है। जब कभी वायरल इंफेक्शन की समस्या हो तो तुलसी की चाय यानि की काढ़ा का सेवन करें। इसे आप नियमित अंतराल पर लें। ऐसा करने से आपको वायरल इंफेक्शन में जल्द आराम मिलेगा। आप अपनी स्वादानुसार तुलसी की चाय में लॉन्ग, काली मिर्च अथवा अदरक डालकर इसका टेस्ट बढ़ा सकते हैं।

हल्दी और अदरक

वायरल इंफेक्शन में हल्दी और अदरक दवा और दुआ दोनों चीज़ों का काम करता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी और एक चमच अदरक पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच में पका लें, फिर इसे ठंडा करके पियें। इसके सेवन से बुखार बहुत जल्द गायब हो जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info