healthplanet.net

Posted on

बच्चा पूरे नौ माह सुरक्षित रहे और साथ ही उसकी रक्षा करने, पोषण देने वाली पानी की थैली अर्थात एमनियोटिक फ्लूड से भरी थैली भी सुरक्षित रहे यह आवश्यक होता है। बच्चे को सुरक्षित रखने वाली पानी की इस थैली के अचानक फट जाने की स्थिति कई कारणों से बन सकती है। जिसे सामान्य बोलचाल में वॉटर ब्रेक होना भी कहा जाता है।

अचानक थैली का फटना

यह स्थिति तब बनती है जब गर्भाशय ग्रीवा का संकुचन शुरू भी नहीं होता। इस स्थिति को प्री लेबर रप्चर ऑफ़ मेमब्रेन्स कहा जाता है। अध्ययनों की मानें तो 9 माह पूरे कर चुकीं करीब 10 प्रतिशत महिलाओं में लेबर इसी तरह शुरू होता है। कई बार यह थैली लेबर स्टार्ट होने के कुछ समय बाद भी फट सकती है। थैली के फटने को लेकर असमंजस भी इसलिए ही बनता है क्योंकि हर महिला के लिए यह अनुभव अलग होता है और ऐसे में किसी भी एक की राय सब पर लागू नहीं की जा सकती।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info