healthplanet.net

Posted on

Vertigo Diet: चक्कर आ रहे हों तो क्या खाना चाहिए

वर्टिगो की समस्या में व्यक्ति को बार-बार चक्कर आना, जी मिचलाना और शरीर शिथिल पड़ जाने जैसी परेशानी होती है। यह समस्या कान के भीतरी हिस्सों, तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क में होने वाली कई बीमारियों के कारण हो सकती है। इसके अलावा शरीर में कई अन्य बीमारियों की वजह से भी आपको वर्टिगो अटैक या चक्कर आना आ सकते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति की पूरी दिनचर्या असंतुलित हो जाती है। यहीं नहीं पीड़ित व्यक्ति को उठने-बैठने और कोई काम करने में भी परेशानी आ सकती है। लेकिन वर्टिगो से पीड़ित लोगों को हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि संतुलित आहार और कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप इस अटैक को कम कर सकते हैं। साथ ही अपने शरीर को स्वस्थ भी रख सकते हैं।

चक्कर आने(वर्टिगो) की समस्या में ये चीजें खाएं
1. विटामिन ए

चक्कर आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है इसलिए आप स्वस्थ आहार लेने की कोशिश करें ताकि आपका शरीर एक संतुलन कायम कर सकें। संतुलन की मदद से ही आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने खाने में विटामिन ए की मात्रा को जरूरी शामिल करें। विटामिन ए के सेवन से शरीर की कोशिकाओं पर फ्री रेडिकल्स का हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही डायबिटीज, हृदय रोग और आंखों के लिए भी विटामिन ए अच्छा माना जाता है। क्योंकि आपको डायबिटीज लो या हाई होने पर भी वर्टिगो के अटैक आ सकते हैं इसलिए आप हमेशा कोशिश करें कि अपने ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित रखें। इसके लिए आपको अपनी डाइट में गाजर, शकरकंद, मटर, टमाटर , ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। साथ ही आप फलों में पीले और नारंगी, आम, पपीता और राजमा खा सकते हैं।
2. विटामिन ई

विटामिन ई के सेवन से आपको मानसिक विकार, इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है। दरअसल चक्कर आने की समस्या में अटैक हाई बीपी या लो बीपी के कारण भी आ सकता है। हाई बल्ड प्रेशर कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण बढ़ सकता है इसलिए इसे नियंत्रित रखने के लिए आपको उचित मात्रा में विटामिन ई का सेवन करना चाहिए ताकि आपका कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहे। इसके लिए आप दलिया, एवोकाडो, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन ऑयल और पालक जैसी चीजों का सेवन करें ताकि चक्कर आने के खतरे को कम किया जा सके।
3. एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट के सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है लेकिन चक्कर आने की समस्या में भी एंटीऑक्सीडेंट काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। जिसकी मदद से कान का ब्लड सर्कुलेशन और माइग्रेन की समस्या में भी काफी लाभदायक है। इससे अन्य क्रॉनिक डिजीज में भी आराम मिलता है। इसके लिए आप राजमा, अदरक, चुकंदर, लहसुन, अनार, कीवी, नट्स और धनिया खा सकते हैं।
4. विटामिन सी

विटामिन सी के सेवन से आपकी इम्यूनिटी अच्छी बनी रहती है और रोगों से लड़ने की शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही बॉडी को डिटॉक्स और इंफेक्शन दूर करने में भी मदद करता है, जिससे आपको वर्टिगो की समस्या में आराम मिल सकता है। इससे आपका तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए आप साइट्रस फूड्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अमरूद, सेब और कैला खा सकते हैं। इससे आपका मन-मस्तिष्क भी तरोजाता रहता है। साथ ही उल्टी और मतली की समस्या भी कम होती है।
5. विटामिन बी 12

विटामिन बी 12 की मदद से मस्तिष्क संबंधित विकारों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में विटामिन बी 12 काफी जरूरी है। इसके लिए आप मछली, टोफू, सोया दूध, पनीर और अंडे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। संतुलित आहार की मदद से वर्टिगो से पीड़ित व्यक्ति को काफी आराम मिलता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info