healthplanet.net

Posted on

किशमिश कैसे बढ़ाती है वजन

किशमिश में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने (kishmish for weight gain) में मदद करती है. इसके अलावा, इसमें नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. जब आप अधिक कैलोरी युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो वजन तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है. किशमिश के अलावा आप दूसरे कैलोरी युक्त फूड्स भी शामिल कर सकते हैं. जैसा कि किशमिश में नेचुरल शुगर होता है और शुगर में फ्रक्टोज अधिक होता है. कुछ शोध कहते हैं कि फ्रुक्टोज युक्त फूड्स के सेवन से वजन बढ़ाना आसान हो जाता है. तो आप भी वजन बढ़ाने के लिए डाइट में किशमिश शामिल कर सकते हैं. वहीं, कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं. जब शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, तो वजन बढ़ाने में आसानी होती है.

वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें किशमिश का सेवन

यदि आप वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप 10-12 किशमिश खाकर एक गिलास दूध पी लें. यदि आप किशमिश के सभी पोषक तत्वों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें एक कप फुल फैट दूध में रात भर भिगो दें और अगले दिन इसका सेवन करें. सूजी, बेसन, गाजर आदि का हलवा बनाएं, तो उसमें ढेरी सारी किशमिश डालें. आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह खाली पेट इस किशमिश का सेवन करें. कोई भी मीठे पकवान जैसे खीर, सेवई, मिठाई, स्वीट डेजर्ट, केक, ओट्स में किशमिश के कुछ दानें जरूर मिलाएं. साथ ही इसे शेक, स्मूदीज में भी डाल सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info