Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए किशमिश है फायदेमंद, इन 5 तरीकों से करें सेवन
वजन बढ़ाने के लिए किशमिश स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें किशमिश का सेवन
दुबला-पतला शरीर हमारी पर्सनैलिटी पर बुरा असर डालता है। साथ ही यह कॉन्फिडेंट लेवल को भी गिरा सकता है। ऐसे में शरीर को फिट रखना बहुत ही जरूरी है। कई लोग वजन को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के केमिकल्स उत्पादों का सेवन करते हैं, जिससे शरीर का वजन सही तरीके से नहीं बढ़ता है। गलत तरीके से डाइट लेने से वजन बढ़ने पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों को ज्यादा खास रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में वजन को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना चाहिए। अगर आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना किशमिश का सेवन करें। नियमित रूप से किशमिश का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, किशमिश में कैलोरी, फ्रुक्टोज और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो वजन को बढ़ाने में असरदार होता है। आज हम इस लेख में किशमिश के सेवन से वजन बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानेंगे।
कैसे करें किशमिश का सेवन ?
1. किशमिश और दूध - Raising with Milk
अगर आप अपने शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध के साथ किशमिश का (milk and raisins for weight gain) सेवन करें। दूध और किशमिश का मिश्रण शरीर का वजन बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। इसलिए लिए 1 गिलास दूध लें। अब इसमें किशमिश डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस दूध का सेवन करें। इसके अलावा आप दूध में पीसकर भी किशमिश डाल सकते हैं। वहीं, कुछ लोग गर्म दूध के साथ किशमिश का सेवन भी करना पसंद करते हैं। इस सभी तरीकों से किशमिस का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
2. रोस्टेड चना और किशमिश - Roasted Chickpeas and Raisins
रोस्टेड चना प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर के वजन को बढ़ाने में और मांसपेशियों को मजबूत करने में काफी लाभकारी है। अगर आप अपने शरीर का वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश और रोस्टेड चने का सेवन करें। इससे शरीर का वजन बढ़ेगा। इसका सेवन करने के लिए चने और किशमिश को एक साथ कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह से भुन लें। फिर इसका सेवन स्नैक्स के रूप में करें। इससे शरीर का वजन बढ़ सकता है।
3. भिगोकर खाएं किशमिश - eat soaked raisins
वजन को बढ़ाने के लिए किशमिश को भिगोकर (Does soaked raisins increase weight) खाएं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए किशमिश का पानी में धो लें। अब इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को पी लें। फिर इसमें डाली हुई किशमिश को चबाकर खा जाएं। इस तरह से किशमिश का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
4. किशमिश का हलवा - Raisins Halwa
वजन को बढ़ाने के लिए स्नैक्स या नाश्ते में किशमिश का हलवा खाएं। यह आपके शरीर का वजन बढ़ाने में लाभकारी हो सकता है। किशमिश का हलवा बनाने के लिए किसी भी हलवे की सामाग्री जैसे सूजी, आटा, गाजार का हलवा सामान्य तरीके से बना लें। अब इसमें किशमिश डाल लें। इससे आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।
5. किशमिश के लड्डू - Raisin Laddus
किशमिश का लड्डू वजन बढ़ाने के लिए प्रभावी हो सकता है। लड्डू को तैयार करने के लिए 1 किलो करीब किशमिश लें। अब इसमें अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स 250-250 ग्राम डालकर घी में भुन लें। इसके बाद सभी सामाग्री को गुड़ की चासनी में डाल दें। फिर इसे लड्डू के शेप में बना लें। रोजाना एक लड्डू खाने के शरीर का वजन बढ़ सकता है।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का इन तरीकों से सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर का वजन प्रभावी तरीके से बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपका वजन किसी शारीरिक समस्याओं की वजह से घट रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय पर आपकी समस्या का इलाज हो सके। वहीं, डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |