Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर शरीर पर दिखने लगे हैं ये 5 लक्षण तो हो सकता है बढ़ रहा है आपका वजनहमारे शरीर को कोई भी बीमारी एकदम से नहीं होती है. इससे पहले इसके कुछ संकेत या लक्षण (Symptoms) हमारे शरीर में नजर आने लगते हैं. कुछ इसी तरह से वजन बढ़ना भी एक रात में नहीं होता, इसमें लंबा समय लगता है और हमारा शरीर इससे पहले हमें बहुत सारे संकेत (Weight Gain Signs) देता है जिन्हें जिसे अमूमन हम नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में हमें पछतावा होता है कि हमारा वजन बढ़ गया. तो चलिए, हम आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें जो आपको कभी भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह वजन बढ़ने (Weight Gain) के लक्षण हो सकते हैं.
वजन बढ़ने के लक्षण
बहुत जल्दी थक जाना
यदि आप कोई भी काम को करने में बहुत जल्दी थक जाते हैं तो ये मोटापे का एक लक्षण हो सकता है. इसके अलावा अगर आपको दिनभर आलस आता रहता है और आप खड़े होकर बहुत ज्यादा देर काम नहीं कर पाते हैं, तो ये भी मोटा होने का ही एक लक्षण कहा जा सकता है.
बहुत भूख लगना या बिल्कुल नहीं लगना
अगर आप हर समय भूखा फील करते हैं तो ये मोटापा होने का एक बहुत बड़ा लक्षण है. आपको भूख लगेगी तो आप ढेर सारा खाना खाएंगे और खाना खाने से आपका वजन बढ़ेगा. लेकिन, अगर आपको भूख नहीं लगती है और आप हमेशा भरा हुआ महसूस करते हैं, तो ये भी मोटापा होने का लक्षण हो सकता है.
सांस लेने में दिक्कत होना
अमूमन मोटापा बढ़ने की वजह से छाती और श्वसन नली के आसपास फैट जमा हो जाता है जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. यदि आपको भी सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो तो समझ जाएं कि इसकी एक वजह मोटापा हो सकता है.
चिड़चिड़ापन और एंजाइटी होना
कई बार मोटापा मेंटल स्टेट के कारण भी बढ़ता है. अगर आप बहुत ज्यादा चिड़चिड़े रहते हैं, तनाव में रहते हैं या एंजाइटी महसूस करते हैं, तो इससे आपका वेट प्रभावित होता है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, मेंटल हेल्थ मोटापा बढ़ने का एक कारण हो सकता है. इसके अलावा मोटापे के चलते ब्लड शुगर लेवल, मेटाबॉलिज्म (Metabolism) कम होना, फिजिकल एक्टिविटी (Activity) करने में दिक्कत होना ये सारी चीजें भी आम होती हैं.
खर्राटे लेना
यदि आप रात में खर्राटे लेते हैं और आपको ठीक तरह अच्छी नींद आती है तो आप स्लीप एपनिया से पीड़ित हो सकते हैं. ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें अनियमित सांस लेने से आपकी नींद बाधित हो सकती है और ये आपके शरीर का वजन बढ़ने का कारण भी होता है, क्योंकि जब आपकी गर्दन के चारों ओर फैट जमा होता है, तो आपको सांस लेने में रुकावट पैदा होती है और सोते समय खर्राटे आते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |