healthplanet.net

Posted on

वजन घटाने के लिए खाली पेट क्या खाएं-

पपीता- Papaya for Weight Loss in Hindi

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि अगर आप अपने अधिक वजन से परेशान हैं, तो वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट पपीता खा सकते हैं। पपीता वजन घटाने में काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, पपीते में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में पपीता खाने के बाद आपक लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे आपको वजन को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पपीता खाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

अमरूद- Guava for Weight Loss in Hindi

अगर आप भी सोच रहे हैं कि वजन कम कैसे करें (Weight Loss Kaise Kare in Hindi)? तो हम आपको बता दें कि सुबह खाली पेट अमरूद खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। जी हां, अमरूद में मौजूद गुण आपका वेट लॉस करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप पका हुआ अमरूद सुबह खाली पेट खा सकते हैं। रोजाना खाली पेट अमरूद खाने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। कब्ज से छुटकारा भी मिलेगा।

सेब- Apple for Weight Loss in Hindi

रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सेब में फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो वेट लॉस करने में सहायक होते हैं। खाली पेट सेब खाने से आप हमेशा स्वस्थ भी रह सकते हैं। सेब खाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। खाली पेट सेब खाने से वजन नियंत्रण में रह सकता है।

भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स- Soaked Dry Fruits for Weight Loss

भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को पानी में बादाम, किशमिश या अखरोट भिगोकर रख सकते हैं। सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी, आप हेल्दी रहेंगे और वजन भी कम होने लगेगा।

लहसुन- Garlic for Weight Loss

लहसुन भी वजन घटाने में कारगर हो सकता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कलियों का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा स्प्राउट्स, ओट्स, दलिया आदि खाने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info