healthplanet.net

Posted on

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अंडा

अंडे के नियमित इस्तेमाल से शरीर पर बढ़ती चर्बी को कम किया जा सकता है. इसके लिए कई ऐसे तरीके हैं, जिनके अनुसार अंड़ों का सेवन करने से आप बहुत जल्द मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं.

नारियल तेल के साथ अंडा

आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यदि नारियल तेल के साथ अंडे को खाया जाए, तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. दरअसल, नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है. इसलिए आप नारियल तेल में ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं, इससे वजन आसानी से कम होगा.

काली मिर्च के साथ अंडा

अंडों के साथ काली मिर्च के इस्तेमाल से भी वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी. इसके लिए उबले हुए अंडे या फिर ऑमलेट के ऊपर काली मिर्च पाउडर छिड़क कर खाएं. ऐसा करने से आपकी कमर की चर्बी तेजी से कम होती है.

शिमला मिर्च और अंडा

वजन कम करने के लिए आप अंडे और शिमला मिर्च को एक साथ मिलाकर खाएं, इससे वजन तेजी से कम होगा. साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info