healthplanet.net

Posted on

एक्सरसाइज से ज्यादा घटती है चर्बी
दुबले पतले व्यक्ति जिन्होंने वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज, डायटिंग या दवाई ली, दरअसल, उनका वजन बढ़ ही गया और बाद में उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम भी बढ़ गया. इसके विपरीत मोटापे से पीड़ित लोग जिन्होंने लंबे समय तक एक्सरसाइज की, उनका वजन घट गया. अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि वजन कम करने के लिए चार साल तक की एक्सरसाइज सबसे प्रभावी तरीका है. एक्सरसाइज से मोटे लोगों में औसतन वजन 4.2 प्रतिशत तक घटता है. वहीं अत्यधिक मोटे लोगों में एक्सरसाइज से वजन 2.5 प्रतिशत तक घट जाता है. वहीं जिन लोगों ने दवाई से वजन कम करना चाहा उनका वजन इस दौरान 0.3 प्रतिशत ही कम हुआ.

एक्सरसाइज के बाद डायबिटीज का जोखिम कम
जब शोधकर्ताओं ने मोटे लोगों का संबंध टाइप 2 डायबिटीज और एक्सरसाइज के साथ जोड़ा तो डाटा विश्लेषण में पाया कि 24 साल उनमें से अधिकांश में टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बहुत कम हो गया. अध्ययन में यह भी पाया गया कि चाहे किसी भी विधि से वजन पर नियंत्रण किया हो, ऐसे व्यक्तियों में डायबिटीज का खतरा कम हो गया. अध्ययन के मुताबिक जिन मोटे लोगों ने वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया था, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 21 प्रतिशत तक कम हो गया. वहीं जिन लोगों ने मोटापा कम करने के लिए अन्य विधियों का सहारा लिया, उनमें डायबिटीज होने का खतरा 13 प्रतिशत तक कम हो गया. अत्यधिक मोटे लोगों में भी एक्सरसाइज करने से 9 प्रतिशत तक डायबिटीज का खतरा कम हो गया.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info