Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
त्वचा के लिए लौंग और सरसों के तेल के 5 फायदे-Skin Ke Liye Laung Aur Sarso Ke Tel Ke Fayde
सरसों के तेल (Mustard oil) और लौंग (Cloves) दोनों का ही उपयोग सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सरसों का तेल और लौंग दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लौंग और सरसों के तेल का मिश्रण आपकी त्वचा को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां लौंग और सरसों के तेल का मिश्रण त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सरसों के तेल में विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेट व नियासिन पाए जाते हैं, तो वहीं लौंग में विटामिन, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए लौंग और सरसों के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।
त्वचा के लिए लौंग और सरसों के तेल के 5 फायदे- Skin Ke Liye Laung Aur Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
1- कील-मुहांसों (Pimples) की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन कील-मुहांसों की शिकायत होने पर अगर आप सरसों के तेल और लौंग के मिश्रण को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे कील-मुहांसों की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लौंग में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
2- बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए सरसों के तेल और लौंग का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप नियमित रूप से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
3- स्किन इंफेक्शन (Skin) की शिकायत होने पर स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन स्किन इंफेक्शन की शिकायत होने पर अगर आप सरसों के तेल और लौंग का मिश्रण लगाते हैं, तो इससे स्किन इंफेक्शन की शिकायत दूर होती है। साथ ही इंफेक्शन की वजह से होने वाली खुजली और सूजन की समस्या भी दूर होती है।
4- दाग धब्बों की शिकायत होने पर भी सरसों के तेल और लौंग के मिश्रण का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लौंग में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है।
5- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से कई बार लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन स्किन ड्राई होने पर अगर आप सरसों के तेल और लौंग के मिश्रण को लगाते हैं, तो इससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन पर नमी बनी रहती है।
| --------------------------- | --------------------------- |