Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट के निचले हिस्से की जिद्दी चर्बी के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, दिखेंगी एकदम पतली -
बाइसिकल क्रंच
यह एक्सरसाइज पेट के निचले हिस्से की मसल्स को बनाने और टोन करने में मदद करती है।
एक्सरसाइज करने का तरीका
घुटनों को मोड़कर और पैरों को फर्श से लगाकर मैट पर लेट जाएं।
अंगूठे को अपने कानों के पीछे रखें और बाकी उंगलियों से अपने सिर को सहारा दें।
इसके बाद, अपने सिर को फर्श से उठाएं। तिरछे ऊपर की ओर देखें।
यह पहली पोजीशन है।
अब, क्रंच करें और अपनी बाईं ओर मुड़ें।
बाएं घुटने को चेस्ट के करीब लाएं और इसे दाहिनी कोहनी से छूने की कोशिश करें।
इसके साथ ही अपने दाहिने पैर को आगे बढ़ाएं।
फिर दाहिने पैर को वापस पहली पोजीशन में लाएं और ऊपरी शरीर को नीचे करें।
अब, अपने बाएं पैर को बढ़ाएं, ऊपर की ओर झुकें।
पैरों को 90 डिग्री पर मोड़कर रखा है।
बाईं कोहनी से दाहिने घुटने को छूने कीृृ कोशिश करें।
फिर साइड को बदलें और 20 के काउंट में इसे करें।
फ्लटर किक
एक्सरसाइज करने का तरीका
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
फिर नाव पोज में आ जाएं।
इसमें आपकी ऊपरी बॉडी उठी हुई होनी चाहिए।
फिर अपने दोनों पैर हवा में रखें।
ऐसा करते हुए आपके दोनों पैर फ्लटर करते हुए होने चाहिए।
माउंटेन क्लाइबर
माउंटेन क्लाइबर एक्सरसाइज कोर और कार्डियो एक्सरसाइजको पूरी तरह से जोड़ता है जो आपके एब्स, कंधों, बाहों, चेस्ट के साथ-साथ आपके पेट के निचले हिस्से में मदद करता है। इस प्रकार, माउंटेन क्लाइबर आपको उस जिद्दी पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
एक्सरसाइज करने का तरीका
इसे करने के लिए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
कोहनियों को अपने कंधों के ठीक नीचे रखें, जिसमें आपका कोर लगा हुआ हो।
अब अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और इसे अपनी चेस्ट के पास ले आएं।
अपना दाहिना पैर पीछे रखें।
अब अपने बाएं घुटने को मोड़कर चेस्ट के पास ले आएं।
बाएं पैर को पीछे रखें।
इसे तेज स्पीड से करें।
प्रत्येक 20 रेप्स के 3 सेट करें।
| --------------------------- | --------------------------- |