healthplanet.net

Posted on

लो ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए रामबाण है ये 1 नुस्खा

हमारी बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गई हैं। कोई हाई ब्लड प्रेशर का शिकार रहता है तो कोई लो ब्लड प्रेशर से परेशान होता है। अगर लो ब्लड प्रेशर की बात करें तो इसके कोई नोटिसेबल लक्षण नहीं होते। समस्या बढ़ने पर आपको चक्कर आ सकते हैं और हो सकता है कि काफी नींद भी आए।

कई बार व्यक्ति को ब्लर दिखने लगता है और बहुत थकान रहती है। यह समस्या गंभीर होने पर आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, लेकिन इसका तुरंत हल भी निकाला जा सकता है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर हेल्थ रिलेटेड कॉन्टेंट शेयर करती हैं। लो बीपी के लिए भी उन्होंने एक बड़ी आसान और दिलचस्प रेमेडी साझा की है। आइए उनसे जानते हैं लो बीपी के लिए ये कारगार रेमेडी कौन-सी है।
लो ब्लड प्रेशर के लिए हिमालयन पिंक नमक

डॉ. दीक्षा के मुताबिक, 'आयुर्वेद कहता है कि हिमालयन नमक उन एलिमेंट्स में से एक है, जो आपके 3 दोष को संतुलित करते हैं। अगर आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच हिमालयन नमक घोलकर पी जाएं तो आपका लो बीपी बैलेंस हो सकता है।'

यह स्वाद में थोड़ा नमकीन और मीठा होता है, इसकी तासीर ठंडी होती है और इसे पचाना भी बहुत आसान होता है। हमें लगता है कि नमक का स्वाद पित्त को बढ़ाता है, लेकिन सैंधव लवण, ठंडा होने के नाते पित्त को बैलेंस करता है और स्किन की प्रॉबलम्स के लिए अच्छा होता है। इसके नमकीन स्वाद के कारण यह वायु को भी बैलेंस करता है और बलगम को बाहर निकालकर चेस्ट के कंजेशन में मदद कर कफ को प्रभावित करता है। अगर आप लो ब्लड के मरीज नहीं हैं, तो भी इस पानी का सेवन आप कर सकते हैं।
हिमालयन पिंक सॉल्ट पानी पीने के अन्य फायदे
शरीर को हाइड्रेट रखता है

सादा पानी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण खनिज हमारे शरीर से कम हो जाते है। यह पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उन खनिजों की पूर्ति करने में मदद करता है, जो इस प्रक्रिया में खो सकते हैं।
पाचन को सही करने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है

पाचन समस्याओं के लिए हिमालयन सॉल्ट वाला पानी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। अजवाइन और हींग के साथ एक चुटकी हिमालयन नमक मिलाकर पीने से सूजन और पेट दर्द आदि में आराम मिलता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है

इसका नियमित सेवन आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है और आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। यह हड्डियों को भी मजबूत करता है और चूंकि इसमें आयरन भरपूर होता है तो यह रक्त स्तर को भी बढ़ावा देता है। एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करता है

मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव करने वाले लोग पोषण की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण बड़ी गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर पीने से कुछ ही मिनटों में राहत पा सकते हैं।
रक्तचाप को स्थिर करता है

हिमालयन पिंक सॉल्ट पोटेशियम में उच्च होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
तनाव दूर करता है

सूप में थोड़ी मात्रा में नमक डालकर पीने से और गर्म पानी में नमक मिलाकर नहाने से आपका तनाव दूर हो सकता है। इससे आपका दिमाग सक्रिय हो सकता है। यह आपको एक शांत करता है और आपको अच्छी नींद प्रदान करता है।
गले की खराश से राहत दिलाता है

हल्दी वाले नमक पानी से गरारे करना गले की खराश के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें डिकंजेस्टेंट गुण होते हैं जो आपकी बंद नाक, खांसी को दूर करने में मदद करते हैं और नाक और गले की कैविटी को साफ करते हैं।

तो अब आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सेंधा नमक का पानी का सेवन जरूर करें। हमें उम्मीद है कि यह नुस्खा आपके काम जरूर आएगा। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info