healthplanet.net

Posted on

लीवर सिरोसिस से बचाव कैसे किया जा सकता है-

आप अभी तक इस बारे में जान ही चुके हैं कि लीवर सिरोसिस कितना गंभीर रोग है और इसकी वजह से कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो ऐसे में सबसे बेहतर है कि इस रोग को होने से पहले ही रोका जाए। तो अगर आप नहीं चाहते कि आप कभी भी लीवर से जुड़ी किसी भी समस्या या रोग की चपेट में आए तो इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों पर काम कर सकते हैं :-

शराब से दूरी बनाएं – अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं तो कोशिश करें कि इसे पीना छोड़ दें या महीने में एक से दो बार ही लें।

वजन कम करें – अगर आप बहुत मोटे हैं तो ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपना वजन कम करें, नहीं तो इसकी वजह से आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है।

उच्च ट्राइग्लिसराइड्स और मधुमेह को निरंत्रित करें – अगर आप इन दोनों समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको इन्हें नियंत्रण में रखना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो इसकी वजह से भी आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है जो कि भविष्य में लीवर सिरोसिस का कारण बन सकता है।

स्वस्थ भोजन लें – खाने की गलत आदतों की वजह से लीवर से जुड़ी समस्याएँ हो सकती है। ऐसे में हमेशा ताज़ा खाना ही लेना चाहिए।

खुद को हेपेटाइटिस बी और सी से बचा कर रखें, जिसके लिए आप निम्नलिखित सावधानियां बरत सकते हैं :-

सेक्स करते समय कंडोम का प्रयोग करें।

नशा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इंजेक्शन सुइयों को साझा न करें।

हेपेटाइटिस बी से संक्रमित होने पर टिका लगवाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info