healthplanet.net

Posted on

लिवर फेलियर के लक्षण-Liver failure symptoms in hindi
1. मतली और उल्टी

लिवर में जैसे-जैसे गड़बड़ियां बढ़ने लगती हैं इसका असर आपके पाचन तंत्र पर और इसके काम काज पर पड़ता है। यानी कि ये सबसे पहले आपके डाइजेशन को प्रभावित करती है। इस वजह से आप जो भी खाते हैं वो पचता नहीं और इसके कारण गैस और ब्लॉटिंग की समस्या होती है। फिर जब ये समस्या और बढ़ने लगती है तो यही आगे मतली और उल्टी का कारण बनती है। क्योंकि खाना जब अपच बनता है तो यही पेट में ऐसे गैस रिलीज करता है जो कि मतली और उल्टी का कारण बनती है।

2. कमजोरी और थकान

कमजोरी और थकान लिवर फेलियर के लक्षणों में आता है। क्योंकि जब लिवर का काम काज प्रभावित होता है और खाना सही से नहीं पचता है तो शरीर को एनर्जी नहीं मिलती, जिसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा कई बार लिवर का सही से काम ना करना मेटाबोलिज्म को स्लो कर देता और तब आप जो भी खाते हैं उससे आपके शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है।

3. स्किन में खुजली

स्किन में खुजली का होना कई सारी बीमारियों का लक्षण हो सकता है, जिसे आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको ये जान कर हैरानी होगी कि स्किन में रैशेज और खुजली का होना असल में लिवर फेलियर का लक्षण हो सकता है। दरअस, जब आपका लिवर सही से काम नहीं करता तो आपके शरीर में टॉक्सीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है जिस वजह से खुजली और दूसरी समस्या होती है।

4. भूख ना लगना

भूख ना लगना एक आम समस्या है और ये बिना बीमार हुई भी लोगों को महसूस हो सकती है। लेकिन अगर ये लंबे समय के लिए रहे तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, लिवर जब सही से काम नहीं करता है तो, आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है और हार्मोनल गड़बड़ियां भी शुरू हो जाती हैं और ये सब मिल कर भूख ना लगने का कारण बनती है। तो, इस लक्षण को आम समझ कर नजरअंदाज ना करें।

5. पैरों और हाथों में सूजन

पैरों और हाथों के सूजन को हमेशा से ही लिवर से जोड़ कर देखा गया है। दरअसल, ये लिवर सही से ना काम करने का संकेत हो सकता है। दरअसल, होता ये है कि जब हमारे शरीर में टॉक्सीन की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे आपके पैरों और पैरों में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे सूजन हो जाती है। तो, लिवर फेलियर के इन तमाम लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और जैसे ही ये लक्षण शरीर में हो डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info