healthplanet.net

Posted on

लीवर सूजन का इलाज (लीवर स्वेलिंग ट्रीटमेंट) - Treatment of Liver Swelling in Hindi

चूँकि लीवर सूजन का मुख्य कारण गलत खान-पान है अतः इससे बचने के लिए गलत खान-पान को त्यागना चाहिए. पर यदि बीमारी हो जाए तो इसे नजरअंदाज न करके शुरुआती में ही उचित इलाज करानी चाहिए. यहाँ हम लीवर सूजन के इलाज से संबंधित कुछ घरेलू नुस्खे की चर्चा करते हैं:

1. गाजर, पालक व खीरा का रस
गाजर का रस एक छोटा गिलास भर व पालक का रस एक चाय के कप भर लेकर इसे अच्छी तरह मिलाकर इसमें नमक व काली मिर्च डालकर इसे दिन में 2 बार करके सप्ताह में 3 दिन पीना चाहिए. इसी प्रकार गाजर व खीरा का रस मिलाकर इसे दिन में 2 बार करके सप्ताह में 4 दिन पीना चाहिए. शाम में इन रसों को सूर्यास्त से पहले ही पीना चाहिए. इन रसों का सेवन लीवर के सूजन में फायदेमंद होता है.

2. आंवला
सूखे आंवला 4 ग्राम या आंवला का रस 25 ग्राम लेकर इसे एक छोटे गिलास पानी में अच्छी तरह मिलाकर दिन में 4 बार सेवन करने से जीगर का सूजन ठीक हो जाता है.

3. नींबू
नींबू के चार टुकड़े करके इसके बीज निकालकर हरेक टुकड़े में क्रमशः काली मिर्च का चूर्ण, काला नमक का चूर्ण, सौंठ का चूर्ण व मिश्री का चूर्ण भर लेना चाहिए. इन चारों टुकड़े को एक चीनीमिट्टी, काँच या पत्थर के प्लेट में रखकर ऊपर से दूसरे चीनीमिट्टी, काँच या पत्थर के प्लेट से ढककर मंद आंच में थोड़ा देर गर्म करना चाहिए. यहाँ ध्यान रखना चाहिए कि दोनों प्लेट चीनीमिट्टी, काँच या पत्थर का ही होना चाहिए व किसी धातु का नहीं होना चाहिए. 8 घंटे बाद पुनः नींबू के इन चारों टुकड़े को इसी तरह मंद आंच में कुछ देर गर्म करना चाहिए. फिर थोड़ा देर रुककर नींबू के इन टुकड़े को चूसना चाहिए. इस विधि से दिन में 2 बार नींबू चूसना चाहिए. जीगर के सूजन में यह नुस्खा बहुत ही प्रभावशाली है.

4. पपीते का बीज व नींबू
पपीते के बीज को सुखाकर बारीक चूर्ण बनाकर रख लेना चाहिए. फिर एक चम्मच इस चूर्ण में आधा नींबू का रस मिलाकर सेवन करना चाहिए. इसका सेवन जीगर के सूजन में लाभकारी होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info