Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Detox Fruits for Liver in Hindi : लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं ये 5 फल, लिवर को फिट रखने के लिए करें इन फलों का सेवन
अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबी उम्र तक स्वस्थ और साफ रहे, तो डाइट में नियमित रूप से इन 5 फलों को शामिल करें।
लिवर को स्वस्थ रखने वाले 5 फल
Detox Fruits for Liver in Hindi : लिवर (Liver) हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग होता है। इसके कई कार्य होते हैं जैसे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालना, एंजाइम और पित्त का निर्माण करना, जो भी भोजन करते हैं, उसे पाचन क्रिया में मदद करना, प्रोटीन का निर्माण करना, पोषक तत्वों को फैट में परिवर्तित करना आदि।। लिवर तभी स्वस्थ रह सकता है, जब आप हेल्दी डाइट लेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल, हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को फॉलो करेंगे।। यदि आप शराब का सेवन अधिक करते हैं, तो आपको लिवर की समस्या हो सकती है। अस्वस्थ जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी जैसे हमेशा बाहर का खाना, फैटी फूड, तेल-मसाले युक्त फूड्स का सेवन आदि कारणों से लिवर कम उम्र में ही रोग ग्रस्त हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबी उम्र तक हेल्दी, निरोग और साफ (5 Liver Cleansing Fruits) रहे, तो कुछ फलों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। लिवर को स्वस्थ (How To Get Strong Liver) रखने के लिए इन फलों को आप प्रतिदिन भी खा (Fruits for healthy liver) सकते हैं। आपके खानपान (Diet for healthy liver) की आदतें जितनी अच्छी, पौष्टिक, हेल्दी होंगी, लिवर उतना ही स्वस्थ रहेगा।
शरीर में किसी भी जगह कैंसर का पता लगा सकते हैं ये 5 टेस्ट! जानें कैंसर की पहचान के लिए जरूरी टेस्ट
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बड़े-बूढ़ों को है इन पर खूब विश्वास
कब्ज के लिए “काल” है ये 5 काली चीजें, खाने से सुबह टॉयलेट में निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी
Fermented rice: बासी चावल को फेंकने की बजाय इस तरह से करें सेवन, दूर रहेंगी पेट की ये 5 बीमारियां
कंप्यूटर सा दिमाग चाहिए तो आज से छोड़ दें ये 5 फूड्स! जानें दिमाग को कमजोर बनाने वाले अनहेल्दी फूड्स
सेब खाने से लिवर रहता है हेल्दी
ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे। जी हां, सेब काफी हेल्दी फल है, जिसका सेवन एक से दिन पर जरूर करना चाहिए। दरअसल, यह फल थोड़ा महंगा होता है, इसलिए भी लोग इसे अधिक खाने से बचते हैं। इसमें आयरन काफी होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। सेब में पेक्टिन तत्व होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम, कोलेस्ट्रॉल में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकाल कर लिवर को साफ (Liver Detox Foods) रखता है।
बेरीज खाएं लिवर की सेहत बनाएं
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पॉलीफेनॉल की मात्रा काफी अधिक होती है। पॉलीफेनॉल युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
नींबू का सेवन भी है लिवर के लिए हेल्दी
नींबू में विटामिन सी सबसे अधिक होता है। कोरोना काल में विटामिन सी से भरपूर फलों, सब्जियों के सेवन की सलाह एक्सपर्ट्स भी लगातार दे रहे हैं, क्योंकि ये इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। चूंकि, लिवर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है, ऐसे में आप नींबू का सेवन अधिक करें। नींबू लिवर को साफ करता है यानी डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। नींबू में मौजूद तत्व लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव करते हैं, उन्हें स्वस्थ बनाते हैं। नींबू पानी आप नियमित रूप से पी सकते हैं, इससे शरीर को कई अन्य लाभ भी होंगे।
खूब खाएं अंगूर, लिवर रहेगा स्वस्थ
अंगूर हर किसी को पसंद होता है, बच्चे भी इसे खूब खाते हैं। हरा, काला, लाल अंगूर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स, पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरह से लाभ पहुंचाते हैं। लाल और काला अंगूर खाने से लिवर भी स्वस्थ (Liver Detox Fruits) रहता है। लिवर में हुए सूजन, इंफेक्शन को कम करने में कारगर होता है। एक शोध की मानें तो अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखते में मदद कर सकते हैं।
केला लिवर के मरीजों के लिए लाभदायक
जिन लोगों को लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, उन्हें केले का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो डॉक्टर से भी लिवर रोग या लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए, इसके बारे में सलाह ले सकते हैं। फैटी लिवर होने पर पेट में दर्द होता है। इस स्थिति में भोजन को पचाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे लोगों को हल्का, सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। केला हल्का होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखते हैं। केला खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
| --------------------------- | --------------------------- |