Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फैटी लीवर की समस्या में क्या खाएं से ज्यादा जरूरी है क्या न खाएं जानना, यहां जानें किन चीजों से करें परहेज
फैटी लीवर रोग एक बड़ी समस्या है और इसमें इसान की जान तक जा सकती है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लीवर में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है. यह लीवर सिरोसिस और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है. यदि समय पर इस बीमारी की तरफ ध्यान दिया जाए तो इससे बचा जा सकता है. फैटी लीवर से छुटकारा पाने के लिए कई उपचार आपने जाने होंगे. यहां हम आपको बता रहे हैं जब फैटी लीवर की समस्या हो तो क्या नहीं खाना चाहिए, किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
तला हुआ और नमक युक्त भोजन न करें
ज्यादा नमक और तले हुए खाद्य पदार्थों में कैलोरी भी अधिक होती है. ऐसा भोजन करने से वजन भी तेजी से बढ़ता है. नमक की जगह आप अपने भोजन में ज्यादा मसाले और जड़ीबूटियां भी मिला सकते हैं. इस तरह से बिना नमक के आपके भोजन में स्वाद भी आ जाएगा और नमक खाने से भी बच जाएंगे.
Fatty Liver में शराब से करें तौबा
अगर आप फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए शराब का सेवन घातक हो सकता है. शराब पीना लीवर के लिए नुकसानदायक होता है. इसके अलावा शराब लीवर से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है. यदि कोई व्यक्ति शराब के बिना नहीं रह सकता तो उसे बहुत कम मात्रा में शराब लेनी चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि यह आपकी स्थिति को लगातार खराब करती चली जाएगी.
Fatty Liver हो तो रिफाइंड अनाज से परहेज करें
प्रोसेस्ड या रिफाइंड अनाज जैसे मैदा, व्हाइट ब्रेड, चाउमीन, पास्ता, सफेद चावल यह फैटी लीवर के मरीजों के लिए नुकसानदायक होते हैं. रिफाइंड अनाज को कई प्रक्रिया से गुजारा जाता है और इस दौरान उनमें पाया जाने वाला फाइबर अलग हो जाता है. ऐसा भोजन ब्लड शुगर के स्तर को भी बढ़ा देता है. इसकी जगह आप होल वीट या होल ग्रेन खा सकते हैं.
Fatty Liver में मटन न खाएं
अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आपको रेड मीट जैसे सुअर, बकरी या भैंस आदि का मीट नहीं खाना चाहिए. लाल मीट फैटी लीवर के रोगियों के लिए काफी अधिक नुकसानदायक होता है. अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो आपको बिना चर्बी वाले मांस लीन मीट का सेवन करना चाहिए, ऐसे में आप मछली खा सकते हैं.
Fatty Liver में चीनी जहर से कम नहीं
कुछ लोग मीठे या चीनी के बेहद शौकीन होते हैं. अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं और आपको फैटी लीवर की समस्या है तो चीनी से यथाशीघ्र तौबा कर लें. ज्यादा मीठा खाने से आपके खून में शुगर का स्तर बढ़ सकता है. ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होने से लीवर में ज्यादा फैट जमा होने लगता है, इसलिए कैंडी, आइसक्रीम, जलेबी, हलवा जैसे शुगर युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें.
Fatty Liver है तो सोडा और फलों का जूस न पिएं
फैटी लीवर की समस्या में आपको शुगर युक्त पेय पदार्थों से बचना चाहिए. सोडा और फलों का जूस न पिएं. फैटी लीवर के रोगियों को चाय, कॉफी से भी परहेज करना चाहिए. ध्यान दें कि डिब्बा बंद और बेक्ड खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक शुगर होती है.
| --------------------------- | --------------------------- |