healthplanet.net

Posted on

बार-बार डायरिया होना है खराब लिवर की पहचान, जानिए लिवर की बीमारी होने के अन्य संकेत

लिवर खराब होने पर बढ़ जाती हैं हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स-
Signs Of Liver Damage: लिवर शरीर का सबसे महत्‍वपूर्ण अंग है. लिवर शरीर के मेटाबॉलिज्‍म, एनर्जी स्‍टोरेज और वेस्‍ट मटेरियल को फिल्‍टर करने का काम करता है. ये खाने को पचाने में मदद करता है. लिवर में किसी भी प्रकार की खराबी ओवरऑल हेल्‍द पर प्रभाव डालती है. लिवर के खराब होने पर डाइजेस्टिव सिस्‍टम ठीक प्रकार से काम नहीं करता जिस वजह से भूख में कमी और कमजोरी जैसी समस्‍याएं आने लगती हैं. कई लोगों को बार-बार डायरिया हो जाता है जो कि लिवर से जुड़ी एक सामान्‍य समस्‍या है. डायरिया होने पर लिवर अधिक कमजोर हो जाता है जो अन्‍य‍ बीमारियों को बढ़ावा देता है. चलिए जानते हैं लिवर खराब होने पर शरीर किस प्रकार संकेत देता है.

लगातार वजन घटना
लिवर में खराबी आने पर सबसे ज्‍यादा फर्क शरीर के वजन पर पड़ता है. हेल्‍थलाइन के अनुसार, लिवर शरीर का महत्‍वपूर्ण अंग है इसमें किसी भी प्रकार की खराबी शरीर के किसी भी अंग को नुकसान पहुंचा सकती है. लिवर खराब होने पर सबसे ज्‍यादा प्रभाव वजन पर दिखाई देता है. लिवर फंक्‍शन सही काम न कर पाने की वजह से अचानक वजन कम होने लगता है. वजन कम होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लिवर से संबंधित समस्या बढ़ रही है.



भूख न लगना
लिवर के सही ढंग से काम न करने पर भूख में कमी आने लगती है. जिस वजह से वजन कम होना, चक्‍कर, मितली और पेट दर्द जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. लिवर शरीर में पित्त रस बनाने का काम करता है जो खाने को डाइजेस्‍ट करने में मदद करता है. खराब लिवर खाने को सही ढंग से डाइजेस्‍ट नहीं कर पाता.



पैरों और टखनों में दर्द
लिवर के खराब होने पर पैरों और टखनों में सूजन और दर्द की समस्‍या आने लगती है. सही ढंग से खाना न खाने के कारण कमजोरी बनी रहती है जो पैरों और टखनों में दर्द पैदा कर सकती है. इसके साथ ही स्किन में ड्राइनेस और खुजली होती है. खुजली के कई कारण हैं लेकिन लिवर के खराब होने पर स्किन पर पपड़ी जमने लगती है जिस वजह से खुजली होती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info