healthplanet.net

Posted on

हेल्दी लीवर के लिए आज से खाएं ये फूड्स | Eat These Foods For Healthy Liver From Today

1. हल्दी

हल्दी का सेवन कर लीवर को हमेशा हेल्दी रखा जा सकता है. हल्दी में कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लीवर को मजबूत रखने का भी काम करते हैं. हल्दी कई वायरल और बैक्टीरियल रोगों से बचाव कर लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में भी मददगार हो सकती है. आप हल्दी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. अगर आप रोजाना अपने खाने में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है.

2. विटामिन सी का सेवन करें

विटामिन सी से भरपूर फूड्स न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं बल्कि लीवर को हेल्दी और मजबूत रखने में भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. फैट से भरपूर चीजें लीवर के लिए क्लीनजर का काम करती हैं. विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे आंवला, संतरा, नींबू विषाक्त पदार्थों को लीवर से बाहर करने में मदद कर सकते हैं. यह फूड्स लीवर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं.

3. अदरक

अदरक में भी कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं साथ ही अदरक में सल्फर कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं. जो लीवर के एन्जाइम्स को एक्टिवेट करने में मददगार होता है. अदरक का सेवन कर शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. अदरक को भी कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. लीवर को हमेशा हेल्दी रखने के लिए रोजाना अदरक का सेवन कर सकते हैं.

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हर किसी को करना चाहिए. यह न सिर्फ शरीर को कई समस्याओं से दूर रखती हैं बल्कि लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए. इनमें मौजूद क्लीनजिंग कंपाउंड्स लीवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info