Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 4 विटामिन्स, डॉक्टर से जानें इनके स्रोत
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कुछ विटामिन्स का अच्छी मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। जानें लिवर के लिए कौन-से विटामिन्स जरूरी हैं?
What Vitamin Helps With Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। लिवर खाने को पचाने, प्रोटीन का संश्लेषण करने, हार्मोन का उत्पादन करने और विषाक्त पदार्थों को छानने का कार्य करता है। लेकिन लिवर को अपने कार्यों को करने में मदद करने के लिए शरीर में विटामिन्स का पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी होने का असर लिवर स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
विटामिन्स की कमी लिवर के कार्यों को बाधित कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने शरीर में कभी भी इन 5 विटामिंस की कमी न होने दें।
1. विटामिन ई
विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो लिवर में फैट की मात्रा को कम करने में उपयोगी होता है। विटामिन ई अन्य एंटीऑक्सीडेंट और मुक्त कणों के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन ई लिवर कोशिकाओं को मरने से बचाता है। जिन लोगों को गैर-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग या फिर गैस-एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस होता है, वे मुख्य रूप से अपर्याप्त विटामिन ई से पीड़ित होते हैं। वनस्पति तेल, सूरजमुखी, सोया, मक्का और जैतून का तेल विटामिन ई के अच्छे सोर्स होते हैं। इसके अलावा बादाम भी विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत है।
2. विटामिन सी
विटामिन ई की तरह ही विटामिन सी भी एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन सी एक प्रमुख तत्व है, जो मुक्त कणों के रूप में जाने वाले अणुओं को बेअसर करने में मदद करता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट का निम्न स्तर ऑक्सीडेटिव तनाव में असामनता पैदा कर सकता है। इसकी कमी असंतुलित कोशिकाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इससे लिवर से जुड़ी बीमारियां पैदा हो सकती हैं। विटामिन सी लिवर में फैट के संचय को सीमित करने, फैटी लिवर की बीमारी को रोकने में बी मदद करता है। खट्टे फलों जैसे संतरा, अंगूर, ब्रोकली और स्ट्रॉबेरी विटामिन सी के अच्छे सोर्स हैं।
3. विटामिन बी
विटामिन बी लिवर के लिए सबसे अच्छे विटामिंस में से एक है। विटामिन बी से भरपूर डाइट लेने से लिवर की कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। विटामिन बी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अपने लिवर को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। अंडे, दूध, पनीर, टूना मछली, सब्जियों, बींस, सोया प्रोडक्ट, खमीर और केला में विटामिन बी काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा राजमा, रेड मीट और टोफू में भी विटामिन बी पाया जाता है।
4. विटामिन डी
विटामिन डी लिवर के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक है। विटामिन डी मेटाबॉलिक लिवर रोग और सूजन संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। धूप में बैठना विटामिन डी का सबसे बेहतर सोर्स होता है। अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन डी के अच्छे सोर्स होते हैं।
Vitamins for Liver Health: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में विटामिन ई, विटामिन बी और विटामिन सी का पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ आहार, व्यायाम के माध्यम से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |