healthplanet.net

Posted on

लिवर को हेल्‍दी रखने वाली 4 सब्जियां :-

बीटरूट
बीटरूट एक ऐसी सब्‍जी है जो हो सकता है कि स्‍वाद के मामले में हर किसी को पसंद ना आए, लेकिन अगर आप इसका जूस पिएं तो यह आपके लिवर को हेल्‍दी रखने में काफी मदद कर सकती है. इसमें भरपूर एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का काम करते हैं.

ब्रोकली
शोधों में ये पाया गया है कि ब्रोकली के सेवन से फैटी लिवर डिजीज या लिवर ट्यूमर की समस्‍या को दूर रखा जा सकता है. आप इसे कच्‍चा भी खा सकते हैं और पकाकर भी खा सकते हैं. दोनों तरह से ही इसका सेवन लिवर की सेहत के लिए अच्‍छा होता है.

ब्रूसल्‍स स्‍प्राउट्स
ब्रूसल्‍स स्‍प्राउट्स डाइजेशन को बेहतर करता है और विटामिन्‍स मिनरल्‍स प्रोवाइड कराता है. यही नहीं, ये लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में भी मदद करता है. यह लिवर और लंग्‍स में डीटॉक्‍सीफाइंग एन्‍जाइम्‍स रिलीज करता है. आप इसे रोस्‍ट कर या स्‍टीम कर डाइट में शामिल कर सकते हैं.

हरी पत्‍तेदार सब्जियां
पालक, केल, कॉलर्ड ग्रीन जैसी पत्‍तेदार सब्जियां भी लिवर के ओवरऑल हेल्‍थ के लिए अच्‍छी मानी जाती हैं. इनमें भी एंटी-ऑक्‍सीडेंट भरे होते हैं जो फ्री रेडिकल्‍स के नुकसान से लिवर सहित शरीर के कई ऑर्गन्‍स को प्रोटेक्‍ट करते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info