Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लिवर की गर्मी का इलाज
हमारे शरीर में बहुत सारे अंग होते हैं और हर अंग का अलग-अलग काम होता है। हमारे शरीर के कुछ जरूरी अंगो में से एक लिवर (Liver) खाना पचाने, शरीर में ऊर्जा का संचालन करना, हानिकारक पदार्थ को शरीर से बाहर निकालना, रोगों से लड़ने के लिए शरीर को ताकत देना ये सभी काम लिवर का है। लिवर, खून (Blood), ग्लूकोज (Glucose), प्रोटीन (Protein) जैसे पदार्थों को बनाने में मदद करता है और ये सब शारीरिक विकास (Physical development) के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यदि आपको लिवर में दर्द, इन्फेक्शन या कोई बीमारी का पता चलता है तो इसका तुरंत इलाज कराना चाहिए। आइए जानते हैं लिवर की गर्मी को दूर करने का उपाय-
लिवर की गर्मी का इलाज
1. हल्दी (Turmeric) का प्रयोग लिवर में सूजन को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है जिसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो किसी भी प्रकार के घाव को जल्दी ठीक करने में हमारी मदद करता है। रात में सोते समया एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं, इससे लिवर की गर्मी दूर हो जाएगी।
2. गाजर (Carrot) हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गाजर का सेवन करने से खून बढ़ाने में मदद मिलती है। वैसे ही पालक (Spinach) का जूस पीने से भी खून बढ़ता है और अगर इन दोनों को एक साथ पीसकर इसके जूस का सेवन किया जाए, तो लिवर की गर्मी दूर होगी।
3. मुलेठी (Mulethi) गले के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। साथ ही ये लिवर की गर्मी को भी शांत करती है। मुलेठी को आप एक गिलास पानी में उबाल लें और ठंडा करके इसका सेवन करने से लिवर की गर्मी शांत होती है।
4. एक चम्मच सेब का सिरका (Apple vinegar) और उसमें थोड़ा सा शहद (Honey) लें और इसे एक गिलास हल्का गुनगुना पानी में मिला दें और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से लिवर की गर्मी शांत होती है। इसे लगातार दो हफ्ते तक करके देखें आपको आराम मिलेगा।
5. नींबू (Lemon) का इस्तेमाल करके लिवर की गर्मी को शांत किया जा सकता है। नींबू में एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके सेवन से कई बीमारीयां ठीक होती हैं। इसके सेवन के लिए एक गिलास पानी में एक पूरा नींबू निचोड़ कर डालें और इसमें आधी चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करने से लिवर को आराम मिलेगा।
6. गेहूं के जवारे में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसको पीने से लिवर की बीमारी को ठीक करने में बहुत मदद मिलती है। दरअसल, गेंहू के जवारे की तासीर ठंडी होती है और अगर इसका सेवन नियमित तौर पर किया जाए, तो लिवर के साथ साथ और भी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।
7. गर्मियों में अगर आप हर दिन प्याज (Onion) का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर की गर्मी को खत्म करने में मदद मिलती है।
| --------------------------- | --------------------------- |