Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लिवर खराब होने की चेतावनी देते हैं ये 9 लक्षण, समय पर इलाज कराकर बचा सकते हैं अपनी जान
लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है. इसे हिंदी में यकृत, जिगर और कलेजा भी कहा जाता है. लिवर हमारे शरीर के अंदर रहते हुए एक साथ कई काम करता है.
लिवर खराब होने का संकेत देते हैं ये 9 लक्षण
एक इंसान का शरीर कई अंगों से मिलकर बनता है. किसी व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए उसके सभी अंगों का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है. यदि किसी शख्स के शरीर का एक अंग भी खराब हो जाए तो उसका जीवन नरक जैसा हो जाता है और फिर एक निश्चित समय के बाद उसकी मौत भी हो सकती है. जबकि हमारे शरीर में कई ऐसे अंग भी होते हैं, जिनके खराब होने के कुछ ही देर बाद इंसान की मौत हो जाती है. आज हम आपको इंसानी शरीर के एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग लिवर के बारे में कुछ बहुत जरूरी बातें बताने जा रहे हैं. लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है. लिवर को हिंदी में यकृत, जिगर और कलेजा भी कहा जाता है. लिवर हमारे शरीर के अंदर रहते हुए एक साथ कई काम करता है. इसका प्रमुख काम खाने और पीने को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स में तब्दील करना है. इसके अलावा ये खून से हानिकारक और विषैले पदार्थों को भी फिल्टर कर अलग करता है.
ज्यादा शराब पीने से खराब हो जाता है लिवर जैसा कि अभी हमने आपको बताया कि लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है. कई बार इसमें कुछ मामूली दिक्कतें आ जाती हैं, जो समय पर इलाज होने पर जल्द ही ठीक हो जाती हैं. जबकि इससे जुड़ी कई समस्याएं तो इतनी विकट होती हैं, जिसमें लिवर को बदलना ही आखिरी रास्ता होता है. आमतौर पर लिवर को खराब तभी माना जाता है, जब इसका एक बड़ा हिस्सा खराब हो जाता है और उसका इलाज करना बहुत मुश्किल या फिर असंभव हो जाता है. लिवर कई वजहों से खराब हो सकते हैं. वायरल हेपेटाइटिस, सिरोसिस, ज्यादा शराब, ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार खाना लिवर को खराब करने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इसके अलावा लिवर दो प्रकार से खराब होते हैं. पहला तीव्र गति से जब मरीज कुछ ही दिनों में समस्या का अनुभव करने लगता है और दूसरा तब जब यह बहुत धीमी गति से खराब होता है. ऐसे मामले में मरीज को इसकी जानकारी कई महीनों या फिर कई साल बाद होती है.
लिवर खराब होने के संकेत देते हैं ये 9 लक्षण लिवर खराब होने के कई लक्षण हो सकते हैं. यहां एक बड़ी समस्या ये है कि लिवर खराब होने के ज्यादातर लक्षण बहुत ही साधारण होते हैं और बिना डॉक्टरी जांच के इसका पता नहीं चलता. कई बार तो ऐसा भी होता है जब मरीज को लिवर खराब होने पर किसी तरह के कोई लक्षण ही नहीं आते. ऐसे में कई बार मरीज को काफी देर बाद समस्या का पता चलता है और तब तक स्थिति काफी खराब हो जाती है. लिवर खराब होने के लक्षणों में उल्टी होना, कम भूख लगना, थकावट, दस्त होना, पीलिया, लगातार वजन घटना, शरीर में खुजली होना, एडिमा, पेट में तरल पदार्थ बनना आदि शामिल हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लिवर की सुरक्षा के लिए शराब के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. इसके अलावा ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजें भी नहीं खानी चाहिए.
| --------------------------- | --------------------------- |