healthplanet.net

Posted on

लिकोरिया क्या है

लिकोरिया को आम बोलचाल की भाषा में सफेद पानी, श्वेत प्रदर या व्हाइट डिस्चार्ज के नाम से जाना जाता है। यह महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है जो पीरियड्स से पहले या बाद में सामान्य तौर पर एक से दो दिन के लिए होता है।

इससे पीड़ित महिला की योनि से सफेद, पीला, हल्का नीला या लाल रंग का चिपचिपा और बदबूदार पदार्थ का स्राव होता है। ज्यादातर मामलों में यह स्राव सफेद रंग का होता है। हर महिला में इस स्राव की मात्रा और समयावधि अलग-अलग हो सकती है।

लिकोरिया का कारण शरीर में पोषण की कमी और योनि के अंदर बैक्टीरिया मौजूद होना है। अत्यधिक मानसिक तनाव, भारी काम या व्यायाम आदि भी इसका कारण बन सकते हैं।

लिकोरिया यानी सफेद पानी आने के अन्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

योनि की स्वस्छता का ध्यान नहीं रखना
शरीर में खून की कमी होना
अत्यधिक हस्तमैथुन करना
गलत तरह से शारीरिक संबंध बनाना
अत्यधिक उपवास करना
अधिक मेहनत करना
तीखे, तैलीय और मसालेदार पदार्थों का अधिक सेवन करना
किसी बीमारी से पीड़ित पुरुष के साथ संबंध बनाना
मन में हमेशा कामुक विचार होना
योनि में बैक्टीरिया होना
बार-बार गर्भपात होना या कराना
गर्भवती होना
यूरिनरी इंफेक्शन होना
रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना
मधुमेह के कारण योनि में फंगल यीस्ट इंफेक्शन होना
विटामिन सी की कमी होना
विटामिन डी की कमी होना
एस्ट्रोजन डेफिशियेंसी यानी एस्‍ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होना

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info