Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पुरुषों को लहसुन और शहद साथ में खाने से मिलते हैं कई फायदे, दूर होती है कमजोरी
Garlic and honey benefits for men: पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने और पौरुष कमी को दूर करने के लिए लहसुन और शहद का इन तरीकों से सेवन फायदेमंद होता है।
Garlic and honey benefits for men: आजकल के खानपान और काम की भागदौड़ के चलते केवल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी अपने खानपान का ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में ये उनकी सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक साबित हो सकता है। खानपान की गड़बड़ी के कारण अंदरूनी कमजोरी और कई तरह बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, स्पर्म काउंट में कमी और यौन समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में पुरुष अपनी अच्छी सेहत के लिए लहसुन और शहद का सेवन कर सकते हैं। लहसुन और शहद आपको अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी यौन क्षमता को भी बढ़ाता है। इसे खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है और एनर्जी भी मिलती है। दरअसल लहसुन में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, कैल्शियम, आय़रन, विटामिन ए, बी, सी और सल्फ्यूरिक एसिड पाए जाते हैं। वहीं शहद में भी एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पुरुषों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुरुषों के लिए लहसुन और शहद के फायदे
1. एनर्जी बूस्ट करने में मददगार
पुरुषों में एनर्जी की कमी के कारण उनमें यौन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में लहसुन और शहद का सेवन उन्हें एनर्जेटिक महसूस कराने में सहायता करता है। लहसुन और शहद दोनों ही ऊर्जा और पोषक तत्वों में भरपूर होते हैं। रोज रात में लहसुन की कुछ कलियां और शहद का सेवन पुरुषों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
2. स्पर्म काउंट बढ़ाए
शादीशुदा पुरुषों के लिए लहसुन और शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लो स्पर्म काउंट की समस्या को खत्म कर सकता है और काउंट बढ़ा सकता है। इससे आपकी पिता बनने की चाहत पूरी हो सकती है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद कुछ लहसुन की कलियां भूनकर उसे शहद के साथ खा सकते हैं।
3. हार्मोनल संतुलन बनाए रखे
कई पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के कम उत्पादन के कारण भी परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें अंदरूनी कमजोरी और यौन इच्छा में कमी आ सकती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्राव बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते या दोपहर में भी खा सकते हैं।
4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण हम बार-बार बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में वायरल बीमारियों और फ्लू से बचने के लिए आप लहसुन और शहद जरूर खाएं। लहसुन और शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके लिए आप लहसुन और शहद से बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
5. मूड बूस्ट करने में सहायक
पुरुष अपने मूड को बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। जबकि लहसुन और शहद का सेवन आपके मूड को बूस्ट करने में सहायक होता है। इससे आप अपने दिनभर के काम के बाद भी थकान महसूस नहीं करते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |